Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Class 12 Board Exam 2021: 12वीं बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? जानें यूपी, सीबीएसई और अन्य बोर्ड के अपडेट्स

जनवाद टाइम्स 26 May 2021
images (1)
Share News
       

संवाददाता महेंद्र बाबू
Class 12 Board Exam 2021: कोरोना की दूसरी लहर के कारण 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 15 जुलाई से 26 अगस्त के बीच परीक्षाएं कराने और सितंबर में परिणाम घोषित करने का प्रस्ताव रखा है. बोर्ड ने दो विकल्प भी प्रस्तावित किये हैं. इनमें एक में 19 प्रमुख विषयों के लिए अधिसूचित केंद्रों पर नियमित परीक्षाएं कराना या छात्रों के अध्ययन वाले स्कूलों में ही अल्पावधि की परीक्षाएं कराने के विकल्प हैं.
शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”हमें काफी राज्यों से सुझाव और प्रतिक्रियाएं मिली हैं. राज्यों के बीच यह व्यापक आम-सहमति है कि परीक्षाएं कराई जानी चाहिए

जैसा कि पहले मंत्री महोदय ने कहा था कि मिलकर लिये गये फैसले की घोषणा एक जून तक की जाएगी.”

उत्तर प्रदेश में 12वीं की परीक्षाओं को लेकर संशय की बढ़ता जा रहा है. इस बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से एक नया आदेश जारी हुआ है, जिसमें सभी कॉलेजों से 12वीं के छमाही और प्री बोर्ड के अंक मांगे गए हैं. इसके बाद से ही कहा जा रहा है कि 12वीं की परीक्षाओं को रद्द किया जा सकता है. हालांकि इसको लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है.

माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारी ने बताया कि 12वीं की परीक्षा कराने का आखरी फैसला सीबीएसई की तारीख तय होने के बाद ही लिया जा सकता है. हालांकि उन्होंने बताया कि अगर बोर्ड परीक्षा कराने पर सहमति बनती है तो सरकार की ओर से तैयारियां पूरी की जा चुकी है.

महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने रविवार की बैठक के बाद कहा था कि राज्य अब भी बिना परीक्षा कराए मूल्यांकन करने के विचार के पक्ष में है. पंजाब सरकार ने भी दूसरा विकल्प चुना है. हालांकि उसने दोहराया कि परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को कोविड टीका लगवाया जाना चाहिए.

पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने मंगलवार को केंद्र से कहा कि बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला लेने से पहले 12वीं कक्षा के छात्रों को टीका लगवाया जाए.

हिमाचल प्रदेश, केरल, बिहार और कर्नाटक ने भी दूसरे विकल्प की वकालत की है. केरल ने भी बैठक में टीकाकरण का विषय उठाया था. छात्रों और अभिभावकों का बड़ा वर्ग परीक्षाएं निरस्त करने की मांग कर रहा है.

Post navigation

Previous: यूपी पुलिस भर्ती 2021: यूपी पुलिस में दरोगा के 9534 पदों पर वैकेंसी, 15 जून तक बढ़ी आवेदन तिथि
Next: Bihar News: पश्चिम चंपारण में काला दिवस को राजनीतिक दलों ने समर्थन दिया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.