Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: कोरोना के चलते सिटी रेलवे स्टेशन पड़ा सुनसान।

जनवाद टाइम्स 25 May 2021
IMG-20210525-WA0073
Share News
       

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में सिटी रेलवे स्टेशन जो हमेशा भीड़ से भरा रहता था। आज कोविड -19 के चलते सुनसान दिखाई दे रहा है। जो रेलवे स्टेशन रोज हजारों लोगों से भरा रहता था। और यहां से हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता था। वो बस रेलवे स्टेशन आज पूर्ण लॉकडाउन के चलते सुनसान दिखाई दे रहा है।
सिटी रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार को बंद किया गया था। जो अभी तक बंद है। और पहले जैसे चहल-पहल अब नजर ही नहीं आती है। जिसके कारण इस स्टेशन को ले कर अपनी जीविका निर्वाहन करने वाले लोग बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं। वर्तमान में रेल विभाग केवल स्पेशल ट्रेन ही चला रहा था है। पहले से रिजर्वेशन कराने वाले यात्री ही यात्रा कर पा रहे थे। जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है और इसके चलते स्टेशन भी सुनसान हो गया है। कोरोना के चलते कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है। । उक्त सभी कारणों से वर्तमान में रेलवे स्टेशन में यात्रियों कि संख्या 80 फीसदी से भी कम हो गई है। वहीं स्पेशल ट्रेन भी नियमित रूप से नहीं चलती है। साथ ही पैसेंजर ट्रेन के बंद होने से लोगों व छोटे व्यवसाईयों को प्रतिदिन रोजमर्रा की सामग्री लेकर गांव-देहात से ट्रेन द्वारा आते थे। उन्हें भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
सारी दुनिया का बोझ उठाने वाले कुली इन दिनों परेशान हैं। हमेशा ट्रेन आने का इंतजार, भाग कर डिब्बों में चढ़कर यात्रियों का सामान उठाना और फिर मेहनत की कमाई को घर पर ले जाने वाले कुलियों के सामने भी अब दो जून की रोटी का संकट है.
कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए देश में 31मई तक लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन के कारण परिवहन के साधनों पर भी ब्रेक लगा हुआ है। कभी न थमने वाले रेल के पहिए भी थमे हुए हैं. यात्रियों से हमेशा गुलजार रहने वाले रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इसका असर मुसाफिरों का बोझ उठाकर अपना और अपने परिवार का पेट पालने वाले कुलियों पर भी साफ नजर आ रहा है. कुली भी अब संकट में हैं।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: मेरठ की टूटी सड़कों से लोग परेशान।
Next: मेरठ न्यूज: थाना किठौर मेरठ पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0020
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0021
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Bihar News : पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास
  • Etawah News: सरोज वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास 
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.