मेरठ न्यूज़ : थाना सिविल लाइन द्वारा चलाया चैकिंग अभियान

IMG-20210707-WA0112
Share News

संवाददाता : रेनू

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दिये गये आदेशानुसार मेरठ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए। विशेष चैकिंग अभियान चला रखा है। मेरठ में सभी मोडो़ पर पुलिस तैनात है। कि कोई भी इंसान नियमों का उल्लंघन न कर सके । मेरठ जिले में लगातार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण और सभी क्षेत्राधिकारीयों के आदेशानुसार अनलॉक होने के दौरान भी अनुपालन न करने वाले लोगों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया हुआ है।

IMG 20210707 WA0112

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत जेल चुगीं से मेडिकल की तरफ , गांधी आश्रम, किला रोड व साकेत चोराहा चारो तरफ आने जाने वाले वाहनों की जबरदस्त चेकिंग अभियान जारी किया गया। सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक व उनकी पुलिस टीम साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने जगह – जगह टीम बनाकर चेकिंग अभियान चला रखा है । थाना सिविल लाइन पुलिस ने यह भी बताया कि जो भी व्यक्ति बिना मास्क पहने दिखाई देता है। उनका चालान भी काटा गया है। और दुबारा ऐसी गलती दोहराने पर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20210707 WA0113

सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने सख्ती के साथ यह भी कहा कि जो व्यक्ति घर से बिना मास्क लगाये निकलेगा उसके खिलाफ सख्ती से विशेष कानूनी करवाई भी की जायेगी। और बिना बजह सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी । अब किसी को भी बक्शा नहीं सकता है। जिसमे जनता को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि आप घर से निकलते समय मास्क अवश्य पहने। बिना किसी कार्य के बाहर न घूमे व दो से ज्यादा लोग एक साथ ना खड़े हो, आपस में दो गज की दूरी बनाए रखे और हाथो को बार बार साबुन से साफ करें। और आपस में दो गज की दूरी बनाए रखे।

Trending News