मेरठ न्यूज: नाले की टूटी दीवार दुर्घटना को देती आमंत्रण

IMG-20210706-WA0104
Share News

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में कुछ जगहों पर पीडब्ल्यूडी की अनदेखी के चलते शहर के कई छोटी छोटी पुलियाओं की स्थिति बहुत ही खराब हुई पडी है। पुलों के किनारों से दीवारे एक तो बहुत कम उचाई की बनी हुई है। दूसरा जो दीवार बनी हुई है वो भी पूरी तरह से सही नही है। दूसरा टूट कर पुल से गिरने का भय बना हुआ है। पुल के किनारे से दिवार टूटने से आस-पास से कोई भी वाहन चालक को नुकसान पहुंच सकता है भयंकर बारिश के दौरान पूल के नीचले नालों में पानी बहुत फुल भरकर चलता है।

IMG 20210706 WA0104

आबू नाले की दीवार की स्थिति को जानने के बाद अब तक यहाँ दिवार के कार्य पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कयोंकि रात के समय में जनहानि हो सकती हैं। रात के समय में वाहन चालकों के साथ दुर्घटना की आशंका अधिक होती है। यह इतना गहरा नाला है कि अगर कोई गिर भी जाऐ तो जान जाने का भी खतरा बन जाता हैं। दूसरा नाले में इतनी गंदगी भरी है। अगर कोई नाले में गिर गया तो उसका पता भी नहीं चलेगा। और वह उसी गंदगी में डूब कर मर सकता है। रात्रि के समय लोग तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं।

Trending News