Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आजमगढ़ : ब्लॉक प्रमुखी मे बीजेपी ने मारी बाजी 22 में 12 सीटें जीती

जनवाद टाइम्स 10 July 2021
WhatsApp Image 2021-07-10 at 8.48.07 PM
Share News
       

WhatsApp Image 2021 07 10 at 8.46.41 PMसंवाददाता-रवीन्द्र नाथ गुप्ता

सठियांव से भाजपा की सरिता सिंह को मिले 105 वोट, सपा की श्वेता 7 पर सिमटी
पल्हनी सीट से प्रमोद यादव 61 वोट पाकर विजयी, संजय यादव को मिले 45 वोट
आजमगढ़। आजमगढ़ में नामांकन जितना हंगामेदार था मतदान व परिणाम उतनी शांतिपूर्वक आया। जनपद में 22 ब्लॉक में प्रमुख चुना जाना नामांकन के दिन ही 5 का निर्विरोध चुनाव तय हो गया था। जिसमें फूलपुर से सपा सांसद रमाकांत यादव की पुत्रवधू अर्चना यादव, अजमतगढ़ से बीजेपी के मनीष मिश्रा पिंटू की पत्नी अलका मिश्रा, लालगंज से सपा की अमला देवी, ठेकमा ब्लॉक से मुन्ना सिंह उर्फ भूपेंद्र सिंह की प्रत्याशी निर्दल दुर्गावती देवी पत्नी रामाश्रय, तरवां ब्लॉक से बीजेपी के मतानु राम जीते। इस प्रकार दो सपा दो बीजेपी को व एक निर्दलीय को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था। शनिवार को परिणाम के बाद कुल 22 ब्लॉक में बीजेपी के 12 पांच सपा के व 5 निर्दलीय चुनाव जीते हैं। शनिवार को सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त थे। शाम तक सब कुछ संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। देर शाम को जिला मुख्यालय पर सभी विजई प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
जिला मुख्यालय की पल्हनी सीट से सपा के प्रमोद यादव को 61 वोट मिला और वह जीत हासिल किए। जबकि बीजेपी के संजय यादव को 45 वोट मिल सका। दिलचस्प यह रहा कि सपा से टिकट मांग रहे हैं संतोष यादव ने बीजेपी के संजय को समर्थन दे दिया था। खास बात यह थी कि वोट डालने के बाद ही प्रमोद यादव को पुलिस ने पिछले दिनों हुए मुकदमे में गिरफ्तार किया।
सठियांव ब्लॉक पर पूर्व मंत्री सपा नेता चंद्रदेव राम यादव करैली की बहू श्वेता यादव बुरी तरह से चुनाव हार गई। बीजेपी की सरिता सिंह पत्नी अरविंद को 105 वोट मिला जबकि श्वेता यादव को 7 वोट मिला। 2 वोट रद्द हुए। पवई से ब्लॉक प्रमुख चुनाव में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद रमाकांत यादव के छोटे पुत्र बीजेपी समर्थित प्रत्याशी वरुण कांत यादव विजयी हुए। यहाँ पर कुल 106 मत है। जिसमे 105 पड़ा और वरुण कांत यादव 88 मत जबकि ओमकार नाथ यादव को 15 मत मिले। दो मत अवैध हुआ। अहरौला से निर्दल शाहिना पत्नी शकील 73, सपा की आशा पत्नी विजय यादव 7, भाजपा की सुनीता राज 15 वोट, रद्द 6 हुए। तहबरपुर से निर्दल विनीता पत्नी अजीत यादव 63 वोट, सपा की अनु राधिका पत्नी महेंद्र यादव 24 पाईं। ब्लॉक हरैया से बीजेपी के संदीप पटेल 69 वोट पाए जबकि सपा की सारिका को 31 वोट ही मिल सका। ब्लॉक महाराजगंज से सपा एमएलसी राकेश यादव गुड्डू की पत्नी रमा देवी 4 वोट से हार गईं। उनको 43 जबकि बीजेपी की सुनीता यादव को 47 वोट मिला। जहानागंज ब्लॉक से बीजेपी के रमेश कनौजिया जीते। उन्हें 44 वोट जबकि वीनस चैधरी जो कि सपा की थीं उनको 34 वोट मिला। मेहनगर ब्लॉक से सपा समर्थित प्रत्याशी शशि कला को 58 जबकि बीजेपी समर्थित निर्मला को 34 वोट मिला।

WhatsApp Image 2021 07 10 at 8.46.41 PM
मोहम्मदपुर ब्लॉक से पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के भाई विजय विश्वकर्मा बीजेपी से जीत गए 95 में से 81 वोट उन्हें मिले जबकि सपा के प्रमोद चैहान को 14 वोट मिले। बिलरियागंज ब्लॉक से निर्दलीय उर्मिला देवी पत्नी रमेश यादव लगातार दूसरी बार जीती इस बार 25 वोट के अंतर से विजय हासिल की। दूसरे नंबर पर सपा समर्थित गीता पत्नी दिनेश यादव को 48 वोट मिला जबकि बीजेपी की शुभ्रा राय को 1 वोट से संतोष करना पड़ा। मिर्जापुर ब्लॉक से फिरती देवी पत्नी शंभू यादव उर्फ साधु यादव 58 वोट पाकर जीत गईं। जबकि सपा की हुमा को 45 मिल सके। रद्द दो वोट हुए, यहां कुल 105 वोट थे।
मार्टिनगंज से बीजेपी के यशवंत उर्फ जसवंत 61 वोट पाकर जीत गए जबकि सपा प्रत्याशी सोनू जायसवाल को 33 वोट मिल सका। यहां विजयी प्रत्याशी बीजेपी के पूर्व सांसद नीलम सोनकर के खास बीनू सिंह से जुड़ा है।
बीजेपी के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के गृह ब्लॉक पल्हना में भी बीजेपी का परचम लहराया। बीजेपी से अनुराग सिंह सोनू को 6 वोट से जीत मिली। अनुराग को 31 वोट मिले। जबकि निर्दलीय अस्मिता सिंह पत्नी प्रदीप सिंह कबूतरा को 25 वोट मिल सके।
अतरौलिया ब्लॉक चुनाव में सपा से चंद्रशेखर यादव ने बाजी मारी और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा से हर्षित सिंह को 27 वोटों से पराजित किया। चंद्रशेखर यादव को 43 वोट मिले तो वहीं भाजपा के हर्षित सिंह को मात्र 16 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। जीत के बाद चंद्रशेखर यादव ने सर्वप्रथम ब्लॉक परिसर में लगी अपने पिता की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन के लोगों का अभिवादन किया। वहीं प्रशासन की जमकर सराहना भी किया। जीत की खुशी पर समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल के तहत चंद्रशेखर यादव को भारी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय ले जाया गया।

WhatsApp Image 2021 07 10 at 8.48.04 PM
विकासखंड कोयलसा में पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव को 40 मत प्राप्त हुए। वही भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूजा यादव को 42 वोट प्राप्त हुए। 2 मतों के अंतर से पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव पराजित हुए। बता दें कि बड़ी गहमागहमी के बीच पंचायत चुनाव में प्रमुख पद के प्रत्याशियों द्वारा जी तोड़ मेहनत की गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने चुनाव के संपन्न होने पर ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया इस मौके पर थानाध्यक्ष कप्तानगंज देवानंद फोर्स सहित मौके पर मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: आगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता थाना खंदौली पुलिस ने हरियाणा मार्का की शराब का जखीरा पकड़ा
Next: Etawah News: कहीं शांति से तो कहीं उपद्रव के साथ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव संपन्न, नतीजे घोषित।

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.