Bihar News: दो दिवसीय अष्टजाम यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा।

IMG-20210421-WA0015
Share News

संवाददाता-बिदुपुर के खानपुर पकड़ी पंचायत अतर्गत केशवपुर स्थित माँ काली स्थान के निकट होने वाले दो दिवसीय अष्टजाम यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।311 कुआरी कन्यु समेत सैकड़ों की तादाद मे महिला एवं पुरूष श्रद्धालु कलश यात्रा मे शामिल हूए।हाथी घोड़े बाजे गाजे के साथ बुधवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई।यज्ञ स्थल मां काली मंदिर से चलकर श्रद्धालुओं ने लगभग चार किलोमीटर पैदल चलकर चेचर घाट गंगा किनारे पहुंचे।सभी ने गंगा मे डुबकी लगायी और कलश मे जल भरकर आचार्य आनंद पाठक द्बारा वैदिक मंत्रोच्चार ण के साथ श्रीगणेश का पूजन कराया श्रद्धालु जयकारा लगाते हूए विधि विधान के साथ कलश मे माथे पर जल लेकर चेचर होते हूए पानापुर एव खानपुर पकड़ी होते हूए यज्ञ स्थल पहुंचे।उसके बाद श्रीगणेश के पूजन के उपरांत अन्य देवी देवताओं का पूजन के साथ साथ हरे कृष्ण हरे राम गौरी शंकर सीताराम के संकीर्तन के साथ यज्ञ का शुभारंभ हूआ।लगातार हो रहे आहुति से पुरा इलाका भक्ति मय बना हूआ है।लोगो के बीच भाईचारे बढेगें।मौके पर संजीव सिह, राम सुदीन ठाकुर, धर्मवीर ठाकुर, मछु पासवान, काफी सक्रिय देखे ग्ए।यज्ञ समिति सदस्य एवं मुखिया प्रतिनिधि नरेश ठाकुर ने बताया कि गुरुवार को यज्ञ समापन के उपरांत रात्रि मे जागरण किया जाएगा।

You may have missed