Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: क्या क्या न किया हमने इस देश की खातिर । हम में से कुछ ने जानें दी और कुछ ने दिए राजनीतिक भाषण

जनवाद टाइम्स 21 April 2021
IMG-20210421-WA0009
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया: बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव प्रभुराज नारायण राव ने आरोप लगाया कि कोरोना के इस दूसरे लहर में केंद्र सरकार कहीं नजर नहीं आती । मौत की रफ्तार कितना तेज है । वेक्सिन नहीं रहने से अस्पताल से लोग लौट रहे हैं । ऑक्सीजन का त्राहिमाम है । बेड अपर्याप्त है । संक्रमित मरीज अस्पतालों में इधर उधर पड़े हुए हैं । परिजन ईलाज के लिए चिल्ला रहे हैं । श्मशानों में लाशें जलाने के लिए लंबी लाइन लगी है । 12 घंटे से भी ज्यादा लाश जलाने में लग रहा है । लाशें जलाने के लिए रिश्वत दिए जा रहे हैं । सरकारें लाश छुपा रही है । यहां भी झूठ का ही सहारा है । लेकिन श्मशान और कब्रिस्ताने सच्चाइयां बयां कर रही है । एंबुलेंस का भारी कीमत देना पड़ रहा है । बड़े पैमाने पर डाक्टर स्वयं संक्रमित हो रहे हैं ।

संक्रमण और लॉक डाउन के भय से मजदूर अपने घर को चल चुके हैं । मुम्बई और दिल्ली सहित सभी जगहों पर बस पड़ाव या रेलवे स्टेशन मजदूर और उनके परिवार के सदस्यों से भरा हुआ है । वे सब भूखे हैं । वहीं देश के निर्माता हैं । क्या फिर उन्हें अपने हाल पे छोड़ देना चाहते हैं । सबका सहारा युवा समुदाय खुद संक्रमित हो गया है । तो देश को कौन बचाएगा ?
ऐसी विषम घड़ी में माइक्रो कोंटेंटमेंट जोन के सहारे लोगों को प्रधानमंत्री छोड़ देना चाहते हैं। कोई भी कारवाइयों को राज्यों के जिम्मे छोड़ दिया है । बड़ी चालाकी से प्रधानमंत्री ने जिम्मेवारियों से अपने को अलग कर लिया है । हालाकि सुप्रीमकोर्ट ने राजा जी को फटकार लगाया है की उद्योगों में ऑक्सीजन से आर्थिक विकास हो सकता है । जबकि लोगों की जान बचाना कहीं ज्यादा जरूरी है । जिस कोविशिल्ड को केंद्र सरकार 157 रुपए में खरीदती है । उसे राज्यों को 400 रुपए तथा निजी अस्पतालों को 600 रुपए में दिया जा रहा है । जबकि आज सबसे ज्यादा 2000 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित लोगों की मृत्यु हो चुकी है । इस लाशों की ढेड़ पर भी केंद्र सरकार मुनाफा कमा रही है । सुप्रीमकोर्ट ने सारी चीजें स्पष्ट कर दिया है ।

पिछले कोरोना लहर के समय केरल में 31 दिसंबर 2019 को कोरोना दिख गया था । लेकिन राजा जी विदेश भ्रमण में थे । फरवरी में राजा जी को भारत के अपने गृह राज्य अहमदाबाद में अपने फ्रेंड ट्रंप को बुलाकर नमस्ते ट्रंप करना था । मार्च 2020 में दिल्ली विधान सभा चुनाव जीतना था । उसे जितने के लिए दंगा करवाना था । इस काम के लिए अमित शाह _ऐसा बटन दबाना की शाहीन बाग हिल जाय । मंत्री अनुराग ठाकुर , सांसद प्रवेश वर्मा , कपिल मिश्र जैसे दंगा एक्सपर्ट के सहारे कुकर्मों की चरम सीमा तक जाकर काम किया और दिल्ली की जनता ने दंगाइयों को सिरे से नकार दिया । फिर 21 मार्च तक ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहारे मध्यप्रदेश में खेला खेलकर भाजपा को गद्दी पर बैठाकर 22 मार्च को ठीक नोटबंदी की तरह रात को 8 बजे राजा जी टी वी पर आए और देश व्यापी लॉक डाउन उसी वक्त से कर दिया । तबतक कोरोना देश में नासूर बन चुका था । फिर राजा जी तालियां बजवाई , घंटियां बजवाई , दिवाली मनवाई । और न जाने क्या क्या करवाए ।
अब राजा जी का खेला बदल चुका है । राज्यों को गलत करार देकर , किसानों को गलत साबित कर अपने यारों के हाथ देश को सौंपना चाहते हैं ।
इसीलिए अब राजा जी को मौतें नजर नहीं आती , भूखे मजदूर नजर नहीं आते । भगवान रूपी डाक्टर नजर नहीं आते । उनके बचाव की कोई योजना की आवश्यकता अभी नहीं दिखती ।
लेकिन मेरी माने तो सभी कमजोर परिवार को साढ़े सात हजार रुपए की अविलंब विशेष सहायता , सबको 35 किलो प्रतिमाह मुफ्त अनाज , सबको मुफ्त वेक्सिन तथा मुफ्त इलाज , मजदूरों को घर तक पहुंचाने की गारंटी , उनके लिए रोजगार की व्यवस्था तो करनी ही पड़ेगी ।

Post navigation

Previous: Bihar News: गैस सिलेंडर फटने से दस घर हूए क्षतिग्रस्त और लाखो का नूकसान।
Next: Bihar News: नहीं रहे थारू समाज के सर्वमान्य नेता प्रेम नारायण गढ़वाल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.