Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News नगर निगम के विकास कार्यों में गुणवत्ता के आधार पर लाभुक जनता का जीते विश्वास:गरिमा

जनवाद टाइम्स 15 December 2023
Bihar News नगर निगम के विकास कार्यों में गुणवत्ता के आधार पर लाभुक जनता का जीते विश्वास:गरिमा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम के विभिन्न वार्डों के लिए स्वीकृत 75.17 लाख की 12 विकास योजनाओं के कार्यादेश का वितरण महापौर गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा समारोह पूर्वक किया गया।

Bihar News नगर निगम के विकास कार्यों में गुणवत्ता के आधार पर लाभुक जनता का जीते विश्वास:गरिमानगर निगम के तीन कनीय अभियंताओं यथा सुजय सुमन, मोहम्मद कयूम और रितेश देवगन के हाथों पीसीसी नाला, आरसीसी सड़क आदि के निर्माण की विभिन्न योजनाओं का कार्यादेश बांटने से पहले महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि नगर निगम के विकास कार्यों में उत्तम गुणवत्ता के आधार पर लाभुक जनता का विश्वास जीतना सबसे जरूरी है। उन्होंने इसके लिए स्थानीय नगर पार्षदगण के साथ वार्डों के जागरूक जनता जनार्दन से योजनाओं में गुणवत्ता की सही से निगरानी का आह्वान किया। बंटे कार्यादेश के बाबत उन्होंने बताया कि वार्ड – 37 में गोड़वा टोला में 6.71 लाख से उमेश साह के घर से विपिन साह के घर तक नाला निर्माण कार्य, वार्ड-34 में गोनौली में पारस पटेल के घर से संयोग पटेल के घर तक में 7.49.लाख की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार वार्ड 24 में कुल 9.92 लाख की लागत से मीस्टर जी के घर से जरीना रजा के घर तक आरसीसी नाला एवं सड़क निर्माण तथा बदरुद्दीन इस्लाम के घर से संतोष सिंह के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण के साथ मुकेश के घर से बदरुल इस्लाम के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण कार्य शामिल है। वही वार्ड 23 में 8.26 लाख की लागत से सागर पोखरा परिसर के समीप शिव मंदिर के उत्तरी बाउन्ड्री से किशोरी प्रसाद के घर तक सड़क निर्माण कार्य शामिल है।

Bihar News नगर निगम के विकास कार्यों में गुणवत्ता के आधार पर लाभुक जनता का जीते विश्वास:गरिमाइसी प्रकार वार्ड 11 में आसिन मियां के घर से नसीम अख्तर के घर तक 5.44 लाख से सड़क निर्माण कार्य एवं जैबुन नेशा के घर से विनोद चौधरी के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण का कार्यादेश सौंपा गया है। वार्ड 7 में 4.03 लाख से आंध्रा बैंक के पीछे रवि गुप्ता के घर से मुख्य सड़क शत्रुधन प्रसाद गली का पीसीसी सड़क एवं नाला उच्चीकरण कार्य शामिल है। वही वार्ड 05 में 8.86 लाख की लागत से गीता चौधरी के घर से आमना मस्जिद तक सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। वार्ड 6 में 8.17 लाख की लागत से विनय वर्मा के घर से अरुण श्रीवास्तव के घर होते हुए शिव मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य शामिल है। वही वार्ड 30 में 4.15 लाख से भिखारी यादव के घर के सामने से मेन रोड तक नाला निर्माण कार्य शामिल है। वार्ड-28 में 2.65 लाख से चुन्नु मिश्रा के घर से अलोक झा जी के घर तक सड़क निर्माण कार्य, वार्ड -43 में 5.84 लाख से रानी पकड़ी बरवा घाट में इदरिश मिया के घोटा जी के घर भाया महेंद्र शर्मा जी के घर से रमेश पटेल जी के घर तक नाला निर्माण कार्य शामिल है। वार्ड -29 में बानुछापर में 3.65 लाख से ललित शर्मा के घर से ललिता देवी जी के घर भाया अरुण महतो के घर तक नाला निर्माण कार्य शामिल है।

Post navigation

Previous: Bihar News-वैशालीगढ़ में बन रहे बुद्ध स्मृति स्तूप एवम सम्पूर्ण परिसर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Next: Prayagraj News :भव्य आतिथ्य एवं स्वागत के साथ आयोजित होगा काशी-तमिल संगमम् कार्यक्रम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.