संवाददाता : मोहन सिंह बेतिया बगहा पुलिस जिला अंतर्गत सेमरा थानाध्यक्ष उमाशंकर माझी ने बताया कि गुरुवार की शाम मुकुट साहनी घर लौटा तो पत्नी फूलमती देवी से बात- बात में कहासुनी हो गई। जिसको लेकर वह उसके गर्दन को पकड़कर मारा। जिससे वह पास के चौकी पर गिर गई और जख्मी हो गई। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि मुकुट के तीन लड़के हैं और तीनों बाहर मजदूरी करते हैं। घर पर पति और पत्नी ही रहते थे। मजदूरी से इनका जीवन यापन चलता है। घटना की खबर सुन पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। साथ ही मुकुट सहनी को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि दरवाजे पर बकरी बांधने को लेकर के दोनों में कहासुनी हुई थी। दूसरी ओर दबी जुबान से ग्रामीणों ने बताया कि वह शराब के नशे में था। इसी दौरान पत्नी से मारपीट हो गई। जिसके दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो पाएगी। मृतका फूलमती के पति मुकुट सहनी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।