संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
नवादा-नवादा हिसुआ मे यूरिया खरीदने की उमड़ती भीड़ ने सोमवार की सुबह दूकान बंद रहने से परेशान होकर किसानों ने विश्वशांति चौक पर सड़क जाम कर दिया।हिसुआ प्रखंड के किसानों ने उर्वरक खरीदने के लिए घंटों दूकानदार को आने इंतजार किया।इस बीच हिसुआ मे जैसे ही किसानों को जानकारी मिली कि आज खाद सरकारी रेट पर बांटने वाला है तब हिसुआ प्रखंड के किसानों ने संतोष ट्रेडर्स,शिव ट्रेडर्स हिसुआ मे दूकान पर भीड़ इकट्ठा हो गया और दूकान खुलने का इंतजार करने लगे।मगर खाद की दूकान नही खुलने से भुखे प्यासे किसान कड़ी धुप मे मे यूरिया के लिए परेशान हो ग्ए।
दूकान नही खुलने के बाद गुस्साए किसान ने हिसुआ विश्वशांति चौक को जाम कर दिए।किसानों को कहना है कि हम किसान को दूकानदार के द्बारा सूचना दिया गया कि सुबह से आधार कार्ड पर सभी किसानों को खाद दिया जाएगा।लेकिन दूकान नही खुलने पर हम लोग रैड जाम किये है।मौके पर हिसुआ थाना प्रभारी राजीव कुमार पटेल, अंचलाधिकारी लोकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार एवं पुलिस बल तैनात किसान को समझाने मे लगे है।बाबजूद किसान रोड जाम पर डटे रहे।किसान ने दूकानदार पर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है।
प्रशासन ने किसान से बोला कि दूकानदार को बुलाने पर नही आ रहा है,तोउसका दूकान सील कर देते है।और मंगलवार को 9बजे हम लोग रहकर बटवा देगे।फिर प्रशासन के द्बारा दोनो को शील कर दिया तब जाकर करीब दो घंटे के बाद जाम हटा।