Bihar Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर पश्चिम चम्पारण जिला हुआ सम्मानित

Bihar News West Champaran district was honored for doing excellent work under the Swachhata Hi Seva campaign
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर उपविकास आयुक्त सुमित कुमार (भा०प्र०सेवा०) को माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग श्री श्रवण कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित किया गया है। पटना में आयोजित कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा-2024 “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता” अभियान के तहत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।Bihar News West Champaran district was honored for doing excellent work under the Swachhata Hi Seva campaign

ज्ञातव्य हो कि दिनांक- 17.09.2024 से 02.10.2024 तक देश व्यापी स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान का संचालन किया गया। इस दौरान पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत मुख्य रूप से स्वच्छता की भागदारी से जन-जागरूक, स्वच्छ भारत संस्कृति उत्सव, सम्पूर्ण स्वच्छता अंतर्गत व्यापक स्तर पर कचरा मुक्ति अभियान का संचालन, स्वच्छता लक्षित इकाइयों को चिन्हित कर स्वच्छ बनाने, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गाँधीजी के पद चिन्हों पर स्वच्छार्पण कार्यक्रम का आयोजन जिला के गौनाहा प्रखण्ड के भितिहरवा गाँधी आश्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।Bihar News West Champaran district was honored for doing excellent work under the Swachhata Hi Seva campaign

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में अभियान का सफल क्रियान्वयन किया गया इस उपलक्ष्य में पश्चिम चंपारण जिला को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।

Trending News