Bihar News अष्टमी दैवी पूजन सम्मान समारोह
संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की शाखा संत घाट (प्रभु उपवन भवन )में हर्ष और उल्लास के साथ दैवी पूजन सम्मान समारोह मनाया गया।

चैतन्य दैवी स्वरूप ब्रह्माकुमारी बहनों को सम्मानित करते हुए पूजन श्रद्धा भाव से भाई बहनों ने आरती करते हुए किया
🪷दैवी पूजन पूर्व ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी जी ने अष्टभुजा धारी दुर्गा के अष्ट शक्तियों का जिक्र करते हुए आध्यात्मिक रहस्य को बताया सुदर्शन चक्र अर्थात स्वयं का दर्शन करना, कमल पुष्प अर्थात पुरानी दुनिया में रहते हुए देवत्व की प्राप्ति, धनुष तीर अर्थात स्वयं के संकल्प की वृत्ति के द्वारा विकारों पर विजय प्राप्त करना, तलवार अर्थात ज्ञान धार का प्रतीक
इस प्रकार से अन्य शक्तियों का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए सात गुणों को भी इतना जागृत करें कि वह आपकी शक्ति बन जाए, जब यह सारी चीज हमारी शक्ति रूप में बदल जाएगी तो वह सारी चीजें हमारे काम करेगी फिर कोई भी ऐसी विकार जिसको असुर कहा जाता है वह हमें डिस्टर्ब नहीं कर सकता फिर हम उसमें सेफ रहेंगे,स्वस्थ रहेंगे, मस्त रहेंगे और व्यस्त भी रहते और आगे भी बढ़ते रहेंगे ,उन्नति प्राप्त करते रहेंगे
इस प्रकार से दीदी जी ने सभी भाई बहनों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए स्वयं के जीवन को परिवर्तन करने की शक्ति और वरदान दी मुख्य रूप से सीनियर एडवोकेट वंदना झा, अनीता जायसवाल, रिटायर्ड टीचर पुनीता देवी, प्रतिमा जायसवाल, प्रमोद सिंघानिया, विनोद जायसवाल, पूर्व एसबीआई अधिकारी सुरेश प्रसाद, और अन्य भाई-बहन भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
