Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News- स्वीप गतिविधि अंतर्गत भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई

जनवाद टाइम्स 7 April 2024
Bihar News- Voter awareness program was organized through cultural program under Bhagwanpur block under Sweep activity
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर । इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय अन्य पदाधिकारी, एवं आम जनों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा गीत संगीत के माध्यम से मतदाताओं से मतदान के अपील की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी भगवानपुर ने सभी आम जनों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

Bihar News- Voter awareness program was organized through cultural program under Bhagwanpur block under Sweep activity गोरौल, महनार एवं सहदेई बुजुर्ग प्रखंड अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें PWD एवं85+ मतदाता हेतु उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा की गई । महनार प्रखंड में हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं आसपास के मतदाताओं को प्रेरित करने की अपील की गई। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय अन्य पदाधिकारी, कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविका आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया भाग लिया। गोरौल प्रखंड अंतर्गत रैली का भी आयोजन किया गया जिसमे जीविका दीदीयों एवं आमजनों ने भाग लिया।

Bihar News- Voter awareness program was organized through cultural program under Bhagwanpur block under Sweep activity जंदाहा प्रखंड अंतर्गत कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों के क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु आइसीडीएस के द्वारा आँगनवा़ड़ी केन्द्र पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, सेविकाओं एवं आमजनों ने भाग लिया। बैठक में घर-घर मतदाताओं को मतदान हेतु जागरुक करने की चर्चा की गई। इस अभियान में सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने हर घर में जाकर मतदाताओं से मतदान के दिन मतदान केन्द्र जाकर मतदान करने की अपील की। इसी क्रम में भगवानपुर, चेहराकला, देसरी, जंदाहा,प्रखंड में भी सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

Bihar News- Voter awareness program was organized through cultural program under Bhagwanpur block under Sweep activity नेहरू युवा केंद्र, वैशाली से संबंध नमामि गंगे युवा मंडल हसनपुर दक्षिणी महनार, नेहरू युवा विकास समिति अगरपुर ,लालगंज, स्वामी विवेकानंद युवा मंडल लखनपुर टोला, देसरी तथा यंग स्टार युवा मंडल रसलपुर पट्टी ,भगवानपुर मे युवाओं द्वारा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी युवाओं एवं आमजनों ने मतदान करने एवं घर के सभी मतदाताओं को मतदान के दिन साथ मतदान केन्द्र ले जाने का संकल्प लिया। बुनियाद केन्द्र बिदुपुर,,महनार एवं पातेपुर, द्वारा मतदाताओं से लोक सभा आम निर्वाचन 2024 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज त्योहार एवं लोकसभा चुनाव को लेकर पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस ने पैदल किया मार्च
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हो रहा है आयोजन कथा में उमड़ी भक्तों की भीड़

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.