अम्बेडकर नगर न्यूज त्योहार एवं लोकसभा चुनाव को लेकर पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस ने पैदल किया मार्च

Ambedkar Nagar News: Police along with paramilitary force marched on foot in view of the festival and Lok Sabha elections
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले तहसील आलापुर क्षेत्र निकट अंतर्गत थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस एवं पैरा मिलिट्री फोर्स ने क्षेत्राधिकारी आलापुर आरबी सिंह की अगुवाई में राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र की बाजारों में पैदल मार्च कर लोकसभा चुनाव में निर्भीक होकर चुनाव एवं त्योहारों को मनाने का भरोसा दिया।

Ambedkar Nagar News: Police along with paramilitary force marched on foot in view of the festival and Lok Sabha electionsक्षेत्राधिकारी आलापुर की अगुवाई में थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर विजय तिवारी मय फोर्स उपनिरीक्षक विनोद कुमार तिवारी, जंगेश खान, हेड कांस्टेबल सुभाष यादव, कांस्टेबल कृष्णानंद यादव,आदि के साथ पैरा मिलिट्री फोर्स ने राजेसुल्तानपुर, पदुमपुर, देवरिया बाजार, गढ़वल आदि बाजारों में पैदल मार्च कर लोगों को कोई भयमुक्त होकर चुनाव एवं त्योहारों को मनाने का भरोसा दिया।

Ambedkar Nagar News: Police along with paramilitary force marched on foot in view of the festival and Lok Sabha electionsलोकसभा चुनाव के साथ रमजान के पवित्र माह में ईद, नवरात्रि एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी आलापुर आरबी सिंह ने कहा कि सभी चौराहों एवं क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद हैं ।आम जनमानस को किसी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें प्रशासन द्वारा तत्काल कार्यवाही की जाएगी। सभी लोग आचार संहिता को ध्यान में रखकर शान्ति व्यवस्था कायम रखकर त्यौहार मनाएं किसी भी तरीके की समस्या होने पर तुरंत प्रशासन की मदद लें पुलिस आप सभी के सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है और क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर आराजकतत्वो पर नजर रखेगी ।

Trending News