Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा को सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन पदाधिकारी का अवार्ड

जनवाद टाइम्स 25 January 2025
Bihar News-Vaishali District Magistrate Mr. Yashpal Meena awarded Best District Election Officer
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
25 जनवरी को राज्यस्तरीय समारोह में होंगे सम्मानित।

हाजीपुर, 23 जनवरी।
राज्य स्तरीय बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड 2024 के अंतर्गत 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कृत किए जाने हेतु सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन पदाधिकारी के लिए वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा का चयन किया गया है।

दिनांक 25 जनवरी, 2025 को पटना के अधिवेशन भवन में इन्हें सम्मानित किया जाएगा।Bihar News-Vaishali District Magistrate Mr. Yashpal Meena awarded Best District Election Officer

राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अवार्ड के लिए निर्धारित मानकों यथा निर्वाचन संचालन, मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी एवं नवाचार संबंधी सभी सभी मानकों को
ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी, वैशाली का चयन किया गया है।

जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने वैशाली जिला में वोटर की जागरूकता और उनकी चुनाव में सहभागिता के लिए अनवरत एवं अथक प्रयास किया।
जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक स्वीप गतिविधियां चलीं।
जिलाधिकारी ने स्वीप के लिए एक कैलेंडर बनाया। इसमें जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ-साथ विकास मित्र, आशा कार्यकर्ता, पंचायत रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदियां को भी सक्रिय रूप से जोड़ा गया।
वोटर टर्नअप बढ़ाने को लेकर लगातार बैठकें हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जिला पदाधिकारी ने सुबह-शाम मार्गदर्शन दिए।
पूरे जिला में स्वीप गतिविधियों की बाढ़ आ गई। कहीं रंगोली, कहीं वॉल पेंटिंग, कहीं दौड़ प्रतियोगिता, कहीं सेल्फी प्वाइंट्स।इसका नतीजा यह हुआ कि वैशाली का वाटर टर्न अप जो 2019 लोकसभा चुनाव में 55.22 प्रतिशत था, 2024 के लोक सभा चुनाव में बढ़कर 58.46 प्रतिशत हो गया।यह जिला पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन का परिणाम रहा।Bihar News-Vaishali District Magistrate Mr. Yashpal Meena awarded Best District Election Officer

जिला पदाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र की धरती पर काम करते हुए कोई अवार्ड मिलना सुखद है। उन्होंने इसके लिए पूरी टीम को बधाई दी है।

Post navigation

Previous: Bihar News जिलाधिकारी के जनता दरबार में 37 मामलों की हुई सुनवाई
Next: Bihar News-भाकपा-माले के सैकड़ों महिला/ पुरुष कार्यकर्ताओं ने राघोपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.