Bihar News जिलाधिकारी के जनता दरबार में 37 मामलों की हुई सुनवाई

Bihar News 37 cases were heard in the District Magistrate's public court
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के निर्देश के आलोक में आज जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।Bihar News 37 cases were heard in the District Magistrate's public court

जिलाधिकारी के जनता दरबार में 37 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।

जिन लोगों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया उनमें कमलेश कुमार राम, कफील अहमद, पिय्रतमा कुमारी शर्मा, रामप्रभा देवी, राजेन्द्र राम, उर्मिला देवी, मधुसूदन चौबे, हीरालाल साह, माला देवी, अनिल साह आदि के नाम शामिल हैं।Bihar News 37 cases were heard in the District Magistrate's public court

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, श्रीमती रोचना माद्री सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Trending News