संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
केंद्रीय जल एवं जहाजरानी मंत्री शांतनु ठाकुर के बेतिया आगमन पर शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री रेनू देवी के निवास पर भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं का एक सम्मान समारोह आयोजित की गई जिसमें केंद्रीय जल एवं जहाजरानी मंत्री शांतनु ठाकुर, पश्चिम चंपारण के भाजपा सांसद व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल एवं प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री रेनू देवी ने भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने पुराने कार्यकर्ताओं का परिचय लेते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं तथा धानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए इससे जन-जन को अवगत कराने का अनुरोध किया इस मौके पर भाजपा नेता शैलेंद्र मिश्र, आनंद सिंह, विजय रंजन ठाकुर, अमित कुमार श्रीवास्तव, राहुल कुमार, संतोष कुमार, अधिवक्ता राजबल्लभ राव व शिवकुमार, भीष्म प्रसाद, छोटे सिंह, राजकुमार, जुगल किशोर सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे 