Bihar News रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Bihar News रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

शिकारपुर पुलिस ने नरकटियागंज नगर परिषद के पशु टेन्डर में भाग नहीं लेने व लेने पर जान से मार देने की धमकी देने वाले और एक व्यवसाई से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने अन्यथा उनके पुत्र को गोली मार देने की धमकी देने वाले छोटे सरकार गिरोह के दो और अपराधियों को शिकारपुर पुलिस ने धर दबोचा है ।

Bihar News रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि इस गिरोह के मास्टरमाइंड दो अपराधियों को 2 दिन पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है बाकी इस गिरोह के 4 सदस्यों में दो और को पुलिस ने धर दबोचा है गिरफ्तार अपराधियों में शिकारपुर थाना के हरसरी निवासी कौशल किशोर पांडे 22 वर्ष पिता वशिष्ठ पांडे एवं शांति नगर पुरानी बाजार वार्ड नंबर 1निवासी करण कुमार उर्फ मुकेश थापा 30 वर्ष पिता सोहन सिंह शामिल है पुलिस ने इनके के पास से एक देशी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है उन्होंने बताया कि उन लोगों का अपराधिक इतिहास भी है गिरोह के बाकी 2 सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है छापामारी दल का नेतृत्व नरकटियागंज एसडीपीओ कुंदन कुमार कर रहे थे और टीम में प्रशिक्षु डीएसपी नवनीत कुमार ,शिकारपुर थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक रामाश्रय यादव आदि पुलिस पदाधिकारी शामिल थे ।Bihar News रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Trending News