Bihar news : झपट्टा मारकर मोबाइल छिनने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

IMG-20210711-WA0035
Share News

संवाददाता : मोहन सिंह  बेतिया पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल छिनने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनके पास से झपट्टा मारकर भागने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल छीनी गई 5 मोबाइल एवं मोबाइल बिक्री का 6000 रुपैया बरामद किया है जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने हेतु l

 

IMG 20210711 WA0035एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया गया गठित टीम द्वारा छापामारी कर झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले दो अपराधियों को धर दबोचा गया गिरफ्तार अपराधियों में बैरिया थाना क्षेत्र के संत घाट कुशवाहा नगर निवासी किशन चौबे पिता संजय चौबे एवं संत घाट हरी बाबू कॉलोनी निवासी मोहम्मद मुस्ताक पिता मोहम्मद मुन्ना शामिल है टीम में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक उग्र नाथ झा मनुआपुल ओपी प्रभारी मोहम्मद अलाउद्दीन आदि पुलिस पदाधिकारी शामिल थे l

Trending News