Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-बेटी को बेटा के समान समझे, आएगा सकारात्मक बदलाव : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 28 November 2024
Bihar News- Treat your daughter like a son, positive change will come: District Officer
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

छोटी उम्र में ब्याह नहीं,पढ़ाई की सोचें
जागरूकता से रुकेगा बाल विवाह : पुलिस अधीक्षक।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला पदाधिकारी ने दिलाई शपथ।

जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने कहा कि जब तक हम बेटी को बेटे के समान नहीं समझने लगेंगे, तब तक समाज में सकारात्मक बदलाव नहीं आएगा।
उन्होंने कहा कि हम अपनी सोच में बदलाव लाकर परिवर्तन के वाहक बन सकते हैं।उन्होंने बताया कि ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स – 2024 में भारत को दुनिया के 146 में 129 वें स्थान पर रखा गया है। यानी हम जेंडर असमानता सूचकांक में बॉटम से 18 स्थान पर है।
उन्होंने कहा कि हम लोग एक सम्मिलित प्रयास से इस स्थिति को बदल सकते हैं।उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता को भी इस विषय में जानकारी दें। उन्हें आज के अनुभव को सुनाएं।साथ ही बाल विवाह पर अपने दृष्टिकोण से संबंधित एक आलेख तैयार कर अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को सुपुर्द करें।उन्होंने बच्चों से कहा कि अपने दिन प्रतिदिन के जीवन में स्मार्टफोन से यथासंभव दूर रहें और अपने माता-पिता का जरूर मान सम्मान करें।IMG 20241127 WA0146

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आज पूरे देश में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत वैशाली जिला में मुख्य कार्यक्रम जिला समाहरणालय सभा कक्ष में हुआ।जिला पदाधिकारी द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाई गई।बताया गया कि बाल विवाह एक गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन है,जो सीधे तौर पर लड़कियों और लड़कों के जीवन, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को खतरे में डालकर उनके भविष्य की संभावनाओं को सीमित करता है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक सरोकार का मुद्दा है और इस पर रोकथाम को लेकर गांव-गांव में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। माता-पिता का काउंसलिंग कर और शिक्षा का प्रचार प्रसार कर हम इस पर कारगर रोक लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 पूरे देश में लागू है। इसके तहत 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों और 21 वर्ष से कम आयु के लड़कों की शादी निषेध है। इसका उल्लंघन करने पर 2 साल की जेल या एक लाख का जुर्माना अथवा दोनों सजा देने का प्रावधान है।

IMG 20241127 WA0150

इस अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष तथा विभिन्न प्रखंडों-पंचायतों में रंगोली कार्यक्रम सहित कई जन जागरूकता के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं के बीच माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किट का भी वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास निगम की डीपीएम ज़ुलेखा हसमत ने किया।Bihar News- Treat your daughter like a son, positive change will come: District Officer

इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री बिनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री शम्स जावेद अंसारी, डीपीआरओ श्री नीरज ,डीपीओ (आईसीडीएस) श्रीमती प्रतिभा गिरी, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक श्रीमती प्रियंका कुमारी और काउंसलर श्री कार्तिक कुमार के साथ कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को जलाया
Next: Bihar News-जिला पदाधिकारी ने किया वैशाली में निर्माणाधीन बुद्ध स्मृति स्तूप का निरीक्षण 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.