Bihar news पंचायत आम निर्वाचन 2021 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर कार्मिकों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

IMG-20210907-WA0078
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया :

पंचायत आम निर्वाचन 2021 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उदेश्य से कार्मिकों को प्रशिक्षण देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा कार्मिकों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों से फीडबैक भी लिया जा रहा है ताकि मतदान एवं मतगणना के दौरान किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा।

IMG 20210907 WA0078

प्रशिक्षण कोषांग द्वारा प्रथम प्रशिक्षण एवं द्वितीय प्रशिक्षण हेतु तिथि का निर्धारण कर दिया गया है। साथ ही संबंधित कार्मिकों को मोबाईल पर एस0एम0एस0 के माध्यम से सूचना दी जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम इस प्रकार हैः-

क्रमांक कार्मिक का पदनाम प्रथम प्रशिक्षण तिथि द्वितीय प्रशिक्षण तिथि
01 महिला कर्मी 02.09.2021 एवं 03.09.2021 20.09.2021 एवं 21.09.2021
02 पीठासीन पदाधिकारी 04.09.2021 13.09.2021
03 प्रथम तदान पदाधिकारी 05.09.2021 14.09.2021
04 द्वितीय मतदान पदाधिकारी 06.09.2021 15.09.2021
05 मतदान पदाधिकारी (पी थ्री ए) 07.09.2021 16.09.2021
06 मतदान पदाधिकारी (पी थ्री बी) 08.09.2021 17.09.2021
07 मतदान पदाधिकारी (पी थ्री सी) 09.09.2021 18.09.2021
08 माइक्रो ऑब्जर्वर 10.09.2021 22.09.2021
09 पी0सी0सी0पी0 10.09.2021 21.09.2021
10 मतगणना पर्यवेक्षक/मतगणना सहायक 10.09.2021 19.09.2021
11 सेक्टर पदाधिकारी 11.09.2021 23.09.2021

IMG 20210907 WA0079

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा सभी कार्यालय प्रधान, पश्चिम चम्पारण को सख्त निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में भाग लेने को निर्देशत करें। यदि कोई कर्मी निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहते हैं तो उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी।

Trending News