Bihar News-आज दिनांक 16 दिसंबर 2023 को जिलाधिकारी महोदय यशपाल मीणा की अध्यक्षता में जिला परामर्श की बैठक आयोजित बेठक की गई

Bihar News-Today, on 16 December 2023, a district consultation meeting was organized under the chairmanship of District Magistrate Sir Yashpal Meena.
Share News

संवाददाता—राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।दात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC )की सितम्बर तिमाही की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में स्थित सभी सरकारी एवं निजी बैंकों के सितम्बर तिमाही की लक्ष्य और प्राप्ति पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा विस्तृत तरीके से समीक्षा की गई ।Bihar News-Today, on 16 December 2023, a district consultation meeting was organized under the chairmanship of District Magistrate Sir Yashpal Meena.

मीटिंग के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों से समीक्षा के दौरान जिले में विकास की गति को बढ़ाने हेतु सरकार द्वारा प्रायोजित स्कीम और योजनाओं खासकर सामाजिक सुरक्षा के अन्तर्गत चलाए जा रहें योजना जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आदि को लेकर और तीव्रता से कार्य करने एवम लोगों को जोड़ने का निर्देश दिया गया I

PMEGP/PMFME स्कीम एवं उसकी स्थिति की समीक्षा बैंक वार करते हुए उन्होंने उपस्थित सभी बैंक के प्रतिनिधियों से कहा कि जितना जल्दी हो सके ऋण आवेदकों का ऋण आवेदन को शीघ्रता से स्वीकृति प्रदान कर भुगतान करने की व्यवस्था करें।Bihar News-Today, on 16 December 2023, a district consultation meeting was organized under the chairmanship of District Magistrate Sir Yashpal Meena.

मीटिंग का संयोजक श्री कुमार समरेंद्र अग्रणी जिला प्रबंधक वैशाली ने किया।
बैठक में श्री सुनील कुमार , निदेशक रूडसेट संस्थान हाजीपुर, श्रीमती वंदना कुमारी, डीपीएम, जीविका, सुश्री स्नेहा, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र , हाजीपुर,श्री राजेश बरुआ, प्रबंधक, आरबीआई , पटना, श्री शशि कांत वर्मा डी.डी.एम, नाबार्ड, पटना सहित जिले के अन्य बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

दूसरी ओर इसी मीटिंग के पश्चात माननीय जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में रूडसेट संस्थान हाजीपुर का जिला स्तरीय रूडसेटी परामर्श दात्री समिति की त्रैमासिक बैठक का भी आयोजन किया गया। श्री सुनील कुमार निदेशक, रूडसेट ने इस दौरान संस्थान द्वारा दिए गए प्रशिक्षण व उसके क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत ब्यौरा प्रदान किया ।
उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में अभी तक रूडसेट संस्थान ने बिहार में सर्वाधिक 902 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देने का काम किया है ।
उनमें से 70% से ज्यादा प्रशिक्षणार्थी अपना स्वरोजगार भी प्रारंभ कर चुके हैं।
इस पर जिलाधिकारी महोदय ने प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि इसी तरह से अनवरत प्रशिक्षण देने का काम करते रहना है ताकि जिले के व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सकें।

 

Trending News