Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News संभावित बाढ़ एवं कटाव से निपटने हेतु सभी व्यवस्थाएं रखें चुस्त-दुरूस्त, संवेदनशील स्थलों पर बनाएं रखे नजर : प्रभारी मंत्री

जनवाद टाइम्स 9 May 2023
Bihar News संभावित बाढ़ एवं कटाव से निपटने हेतु सभी व्यवस्थाएं रखें चुस्त-दुरूस्त, संवेदनशील स्थलों पर बनाएं रखे नजर : प्रभारी मंत्री
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

ललित कुमार यादव, माननीय मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चम्पारण की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी।Bihar News संभावित बाढ़ एवं कटाव से निपटने हेतु सभी व्यवस्थाएं रखें चुस्त-दुरूस्त, संवेदनशील स्थलों पर बनाएं रखे नजर : प्रभारी मंत्री

इस अवसर पर सांसद, संजय जायसवाल, विधायक, राम सिंह, विरेन्द्र कुमार गुप्ता, विनय बिहारी, उमाकांत सिंह, विधान पार्षद, भीष्म सहनी, प्रो0 (डॉ0) वीरेन्द्र नारायण यादव, अफाक अहमद सहित जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया अमरकेश डी, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनिल राय सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा पॉवर प्रजेंटेशन के माध्यम से विगत समीक्षात्मक बैठक का अनुपालन प्रतिवेदन तथा वर्तमान में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति से माननीय प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया।

इस बैठक में जनप्रतिनिधिगण द्वारा संभावित बाढ़-कटाव से बचाव हेतु कार्रवाई, सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, शहरी तथा ग्रामीण नल-जल योजना सहित अन्य बिन्दुओं पर अपनी बात रखी गयी।Bihar News संभावित बाढ़ एवं कटाव से निपटने हेतु सभी व्यवस्थाएं रखें चुस्त-दुरूस्त, संवेदनशील स्थलों पर बनाएं रखे नजर : प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारी तत्परतापूर्वक अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करें। विभिन्न योजनाओं से बनने वाले भवन, सड़क, पुल-पुलिया सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। कार्य में गुणवता का पूरा ख्याल रखा जाय। उन्होंने कहा कि विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाये गये सवालों को अधिकारी गंभारता से सुनेंगे तथा त्वरित गति से नियमानुकूल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अनुपालन प्रतिवेदन संबंधित माननीय जनप्रतिनिधिगण को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि आमजनों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के उदेश्य से सरकार द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया जा रहा है। पश्चिम चम्पारण जिले में भी उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया जाना है। इस हेतु अंलचाधिकारी त्वरित गति से उपर्युक्त भूमि को चिन्हित करते हुए कार्यकारी विभाग को प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे ताकि अस्पताल निर्माण की दिशा में अग्रतर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल भवन हेतु भूमि चिन्हित करने के कार्य में अनावश्यक विलंब पर संबंधित अंचलाधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई की जाय।

उन्होंने निर्देश दिया कि बेतिया जलापूर्ति योजना सहित नगर निकाय क्षेत्रों में क्रियान्वित नल-जल योजना की भौतिक जाँच करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाय। इसके साथ ही मैनाटांड़ प्रखंड के रमपुरवा उच्च विद्यालय के भवन निर्माण से संबंधित जाँच रिपोर्ट अविलंब उपलब्ध करायी जाय।

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि संभावित बाढ एवं कटाव से निपटने हेतु जिला प्रशासन अलर्ट है। कटावरोधी कार्यों का लगातार स्थलीय निरीक्षण जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है तथा संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को गुणवतापूर्वक कार्य करते हुए ससमय कटावरोधी कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ आपदा से निपटने हेतु पर्याप्त संख्या में संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गयी है। वर्तमान में 18600 पॉलीथिन शीट्स, 150 टेंट सामग्री, 98 लाईफ जैकेट, 113 प्रशिक्षित गोताखोर, 141 खोज बचाव एवं राहत दल, 190 चिन्हित शरण स्थल, 235 सामुदायिक किचेन चलाने वाले स्थल, 149 निजी नावों की संख्या, जिनके साथ एकरारनाम किया जा चुका है। इसके साथ ही बाढ़ आश्रय स्थल की संख्या 10 है। जिसमें से 09 बाढ़ आश्रय स्थल का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है। 01 स्थल पर 15 मई तक निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि जीएच तटबंध के किमी 2.16 से किमी 3.16 के बीच 70 प्रतिशत कार्य, पीपी तटबंध के किमी0 32 से 38 से किमी0 34.37 के बीच 55 प्रतिशत, न्यू भितहां निवृत रेखा के किमी0 2.7 से किमी 3.15 के बीच 52 प्रतिशत कटाव निरोधक कार्य पूर्ण करा लिया गया है। साथ ही शेष कार्यों को तीव्र गति से कराया जा रहा है।

मंत्री द्वारा जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया कि निर्धारित समयावधि में कटावरोधी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता संयुक्त रूप से कटावरोधी कार्य का लगातार निरीक्षण एवं अनुश्रवण करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित कार्यपालक अभियंता क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील स्थलों पर नजर बनाकर रखेंगे तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।Bihar News संभावित बाढ़ एवं कटाव से निपटने हेतु सभी व्यवस्थाएं रखें चुस्त-दुरूस्त, संवेदनशील स्थलों पर बनाएं रखे नजर : प्रभारी मंत्री

जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया गया कि दिये गये निर्देशों का ससमय शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।बताते चलें कि इस मौके पर मीडिया कर्मियों को ग्यारह बजे बुला लिया गया, लेकिन बैठने तक कि भी ब्यवस्था नहीं की गयी थी भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था तो दूर की बात है।

Post navigation

Previous: Bihar News—जिलाधिकारी ने किया जननायक कर्पूरी ठाकुर अति पिछड़ा वर्ग छात्रावास महुआ का औचक निरीक्षण
Next: Bihar News सड़क पर उतरे छात्र – नौजवान – महिला संगठन, कुश्ती संघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी की उठाई मांग

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260527-WA0086
  • Etawah

Etawah News: सैफई-इटावा की धरती पर गूंजा अफ्रीकी और भारतीय संगीत का संगम

जनवाद टाइम्स इटावा 27 May 2026
IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • Etawah News: सैफई-इटावा की धरती पर गूंजा अफ्रीकी और भारतीय संगीत का संगम
  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.