Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 7 August 2021
Share News
       

प्रशिक्षण के उपरांत सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण कार्य हेतु बनाया जायगा लाइन लिस्ट
संवाददाता. मोहन सिंह बेतिया
मझौलिया प्रखंड के स्वास्थ्य एवं पोषण साधनसेवियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दिनांक 07 अगस्त को पादरी दोसैया, बेतिया में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जीविका दीदियों को स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर जागरूक करना तथा गर्भावस्था में पोषाहार के महत्व के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना, गर्भावस्था के तीसरी तिमाही में महिलाओं के स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, संतुलित खानपान एवं संभावित सुरक्षित प्रसव संबंधी की जानकारी उपलब्ध कराना था। साधनसेवियों प्रशिक्षुओं को जानकारी दी गई गई गर्भवती महिलाएं किस प्रकार नजदीकी अस्पताल की पहचान, एंबुलेंस और गाड़ी वाले का नंबर, आशा दीदी का नंबर, खून देने वाले की पहचान आदि प्रसव पूर्व की तैयारी की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। नवजात शिशु की देखभाल के बारे में बताया गया कि 6 दिन तक बच्चों स्नान नहीं कराना चाहिए, 6 महीने तक मां का दूध पिलाना चाहिए, जबकि 6 से 8 महीने उम्र वाले बच्चे को आधी -आधी कटोरी दो बार ऊपरी आहार देना चाहिए। शिशु को डायरिया से बचाव के प्रति जानकारी दी गई, बच्चे को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए और उन्हें भोजन कराने से पहले मां को अच्छे तरीके से हाथ धोना चाहिए। सभी प्रशिक्षुओं को बताया गया कि गर्भवती, धात्री एवं जिनके बच्चे 24 माह तक के हैं, उनका लाइन लिस्ट बनाकर गृह भ्रमण कैसे किया जाए।

 

 

Bihar News : स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजनप्रबंधक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता सतीश कुमार ने बताया गया कि हमें इन विषयों पर समुदाय स्तर पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है जिससे कुपोषण, मात्री मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके । संजीदा खातून ने ट्रेनिंग के पश्चात बताया कि प्रशिक्षण से उन्हें आहार विविधता के बारे में जानकारी हुई है। प्रशिक्षक मास्टर रिसोर्स पर्सन सोनी कुमारी ने बताया कि गर्भावस्था से लेकर बच्चे के 1000 दिन महत्वपूर्ण होते हैं इस दौरान बच्चों की उचित देखभाल जरूरी है । बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए इस दौरान बच्चों की उचित देखभाल जरूरी है।

 

Bihar News : स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज : जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर राजद ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
Next: Prayagraj News: जिलाधिकारी प्रयागराज की अध्यक्षता में सोरांव तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.