Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news तीन दिवसीय निशुल्क योग चिकित्सा शिविर आयोजित

जनवाद टाइम्स 3 August 2021
IMG-20210803-WA0087
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में बेतिया मनुवापुल सियारोंसती आलोक भारती शिक्षण संस्थान के नजदीक सुरेश नगर सोसाइटी परिसर में आयोजक सह परिसर के संचालक तरुण गुप्ता के निर्देशन में तीन दिवसीय नि:शुल्क योग चिकित्सा शिविर तथा जड़ी-बूटी शिविर प्रातः 06:00 बजे से 08:00 बजे तक चल रहा है। जिसमें लोगों को योग एवं आयुर्वेद तथा अपने आसपास में उपलब्ध पौधों का औषधीय गुणों के द्वारा निरोग रहने की विधि बताई जा रही है।

IMG 20210803 WA0087

पतंजलि शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी जगदेव प्रसाद ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार तीन दिनों तक यानि 05 अगस्त तक चलेगा जो कि पतंजलि योगपीठ के महामंत्री व वर्तमान युग के आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी के जयंती जो कि 04 अगस्त को है इस उपलक्ष में योग व आयुर्वेद पर आधारित कार्यक्रम कर लोगों को पौधों के औषधीय गुणों का प्रचार कर अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया जा रहा हैं।

Bihar news तीन दिवसीय निशुल्क योग चिकित्सा शिविर आयोजित

योग शिविर में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी पवन कुमार ने योग व आयुर्वेद के मूल तत्व को बताते हुए कहा कि योग एवं आयुर्वेद मनुष्य के समस्त समस्याओं का समाधान है। आयुर्वेद का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना तथा रोगी व्यक्ति के रोगों के लक्षण के साथ-साथ उसके आत्मा, मन, शारीरिक, प्रकृति- वात, पित्त, कफ त्रिदोष तथा अष्टधातु को ध्यान में रखकर चिकित्सा की जाती है। प्रभारी पवन ने बताया कि हमें पूर्ण स्वस्थ रहने के लिए योग-आयुर्वेद तथा जड़ी-बूटी के शरण में जाना होगा तभी हम पूर्ण रूप से शारीरिक व मानसिक स्तर पर शत-प्रतिशत स्वस्थ रह सकते हैं। आयुर्वेद अनुसार वहीं व्यक्ति सुखी और स्वस्थ है जो

Bihar news तीन दिवसीय निशुल्क योग चिकित्सा शिविर आयोजित

हितभुक्,ऋतभुक्,मितभुक् अर्थात अपनी प्रकृति के अनुसार हितकारी, उचित मात्रा में तथा उचित प्रकार से कमाया गया भोजन करने वाला ही पूर्ण स्वस्थ हो सकता है बाकी सभी कोई न कोई कष्ट या रोग में तो रहेंगे ही। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी कमलेश कुमार झा एवं सह जिला प्रभारी मानव भारती ने बताया कि 04 अगस्त को जड़ी-बूटी दिवस के उपलक्ष में पतंजलि की ओर से नि:शुल्क औषधीय पौधों का वितरण किया जाएगा साथ ही कई स्थानों पर पौधारोपण कार्य संपन्न होगा । वहीं शिविर का समापन 05 अगस्त को लोक कल्याण के लिए यज्ञ-हवन से होगा कार्यक्रम में अरविन्द कुमार, बलवंत कुमार जितेन्द्र शर्मा, अमित कुमार, ललन राम, विजय साह समेत अन्य लोगों ने योगाभ्यास किया ।

Post navigation

Previous: Bihar News: गढ्ढे मे वर्षा का पानी जमने के कारण किटाणु पैदा होगा गया।
Next: Prayagraj news: जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज परिसर में एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मोहम्मद पुर, विकास खण्ड कौड़िहार के वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.