Bihar news : हमारी तरक्की की एक नयी जरूरत है प्रधानमंत्री जी का फिट इंडिया मूवमेंट:गरिमा

IMG-20211006-WA0024
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया : नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ वास्तव में देश की तरक्की की नई जरूरत और एक नया नजरिया है। क्योंकि अच्छे स्वास्थ्य को जीवन में तरक़्क़ी और सारे सुखों का आधार माना गया है। वे बुधवार को नगर के सुप्रिया रोड स्थित फिटप्रो हेल्थ क्लब के फ्रीडम रन मैराथन 2.0 के उद्घघाटन करने के बाद बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में इस शुरूआत का हम सबको पूरे मन से स्वागत करना चाहिये। क्योंकि स्वास्थ्य को ही सबसे बड़ा धन माना गया है। इसलिये बीमार धनी होने की अपेक्षा स्वस्थ गरीब होना अधिक अच्छा है।

 

IMG 20211006 WA0024बीमार व्यक्ति धन एवं सुख-सुविधाओं का उपभोग नहीं कर सकता । उसे अपना जीवन भार लगने लगता है। स्वस्थ व्यक्ति बहुत मस्ती में जीता है। उसके मन-मस्तिष्क में उमंग और प्रसन्नता छायी रहती है। वह जिस कार्य को करता है, पूरे उत्साह से करता है । इसीलिए कहा गया है कि स्वास्थ्य ही धन है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रयत्न करना मनुष्य का दायित्व है। इसके लिए प्रत्येक युवा के लिए व्यायाम, योगासन तथा स्वस्थ दिनचर्या का अभ्यास जरूरी होता है। व्यक्ति को अपने खान-पान का भी उचित ध्यान रखना चाहिए।स्वास्थ्य रूपी धन की हर कीमत पर रक्षा की जानी चाहिए। नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति ने कहा कि आज के दौर में हम महिलाओं के लिये फिजिकल फिटनेस और ज्यादा जरूरी है। तभी हम घर के अंदर से लेकर बाहर तक की अपनी जिम्मेदारियों का सही निर्वहन कर पाएंगे।

 

 

Bihar news : हमारी तरक्की की एक नयी जरूरत है प्रधानमंत्री जी का फिट इंडिया मूवमेंट:गरिमाइस आयोजन के अतिथि मुफस्सिल थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों का भी कथन है कि मन को सही व स्वस्थ रखने के लिये हमारे तन अर्थात शरीर का स्वस्थ होना जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिये ऐसे हेल्थ सेंटर बहुत उपयोगी हो सकते हैं। इस आयोजन में फिटप्रो हेल्थ क्लब के डायरेक्टर जयंत झा, अंकेश गुप्ता, शशांक कुमार, राहुल कुमार, सचिन कुमार एवं साथ मे अर्पित केशान की भी सहभागिता रही।

Trending News