Bihar News: बारात से विदा कराकर लौट रही गाड़ी हुई अनियंत्रित, दुल्हन की हालत गंभीर, सभी घायल अस्पताल भेजे

PicsArt_05-27-02.36.54
Share News

संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया: बेतिया से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले पनियहवा पुल पे हुई बड़ी दुर्घटना,दुल्हन को ले जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर टकराई साइड रेलिंग से।

आज तड़के सुबह बिहार से उत्तर प्रदेश के तुरकहवा को वापस हो रही बरात गाड़ी पनियहवा पूल पे अपना नियंत्रण खो दी और साइड रेलिंग से जा टकराई जिससे गाड़ी में सवार 5 लोग जख्मी हो गए और दुल्हन को गंभीर चोटें आई है,गाड़ी Tata Indigo Manza है और जिसका गाड़ी संख्या UP 32 ED 7907 है। दुल्हन की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे नजदीकी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया है।

इस घटना में गनीमत ये रही की गाड़ी रेलिंग से टकराने के बाद दूसरी तरफ मुड गई वरना सीधे नदी में गिरती और जान मॉल का बहुत नुकसान हो सकता था ,लोगो के द्वारा प्रशासन को इस घटना के बारे में सुचना दे दी गई थी खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पे प्रशासन की तरफ से कोई मौजूद नहीं था।

You may have missed