Bihar news वर्दी में नजर आएंगे बेतिया नगर निगम के सफाई कर्मचारी, सभी सफाई कर्मचारियों को मिल रही वर्दी: गरिमा

Bihar news वर्दी में नजर आएंगे बेतिया नगर निगम के सफाई कर्मचारी, सभी सफाई कर्मचारियों को मिल रही वर्दी: गरिमा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

जल्द ही बेतिया निगम के वाहन चालक भी वर्दी में दिखेंगे। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए बेतिया नगर निगम ने अपने सभी दैनिक, अनुबंधित एवं स्थायी कर्मचारियों में वर्दियां बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब सवा दो हजार वर्दियां बेतिया नगर निगम ने बनवाई हैं। बेतिया नगर निगम ने रोजाना विभिन्न वार्डों के सफाई मित्रो को वर्दियां बांटने की योजना बनाई गई है।

Bihar news वर्दी में नजर आएंगे बेतिया नगर निगम के सफाई कर्मचारी, सभी सफाई कर्मचारियों को मिल रही वर्दी: गरिमा
बेतिया नगर निगम में काम करने वाले सभी कर्मचारी अब वर्दी पहने नजर आएंगे। इतना ही नहीं जल्द ही निगम के पुरुष एवं महिला सफाई कर्मचारी भी वर्दी में दिखेंगे। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए नगर निगम की प्रथम महापौर ने अपने सभी कर्मचारियों में वर्दियां बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब सवा दो हजार वर्दियां बेतिया नगर निगम ने बनवाई हैं। इन वर्दियों को नगर निगम कार्यालय स्थित सभागार में महापौर द्वारा वितरित किया जा रहा है। रोजाना विभिन्न वार्डों में वर्दियां बांटने की योजना बनाई गई है।
हरेक सफाई कर्मचारी को दो वर्दियां दी जा रही हैं। जल्द ही नगर निगम इन कर्मचारियों को दस्ताने और बूट उपलब्ध करवाने के लिए भी प्रक्रिया शुरू करेगा। अगले एक पखवाड़े में लगभग सभी सफाई कर्मचारियों को वर्दियां बांट दी जाएंगी। नगर निगम में इन कर्मचारियों की संख्या 1100 के करीब है।

Bihar news वर्दी में नजर आएंगे बेतिया नगर निगम के सफाई कर्मचारी, सभी सफाई कर्मचारियों को मिल रही वर्दी: गरिमा
महापौर गरिमा देवी सिकारिया का कहना है कि सफाई कर्मचारी बेतिया नगर निगम की रीढ़ की हड्डी हैं। उनकी मेहनत और निष्ठा से कोई इनकार नहीं कर सकता। कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने जो योगदान दिया है, वो सराहनीय है। ऐसे में उनके लिए सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। निगम ने हरेक सफाई कर्मचारी को फिलहाल दो वर्दी जारी की है। विभिन्न वार्डों में सफाई कर्मचारियों को बुलाकर यह वर्दियां दी जा रही हैं। महापौर ने यह भी कहा कि सफाई कर्मचारियों के कारण ही आज सभी वार्ड साफ सुथरे रहते हैं। जब लोग नींद से जाग रहे होते हैं, तब सफाई कर्मचारी वार्ड में काम में लगे होते हैं। उनकी सेवाओं को हर किसी को सैल्यूट करना चाहिए। मौके पर नगर उपायुक्त गोपाल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी समारोह में शामिल हुए।

Trending News