Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news बेतिया राज के जमीन में बसें गरीबों को उजाड़ने पर रोक लगें- माले

जनवाद टाइम्स 10 August 2024
Bihar news Settle in the land of Bettiah Raj, there should be a ban on eviction of poor people- CPI(ML)
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बेतिया राज की जमीन में तीन दशकों से विभिन्न जगहों के कटाव पिड़ितों और शहरी गरीबों, दलितों, पिछड़ो को जिला प्रशासन द्वारा उजाड़ने के ऐलान के खिलाफ भाकपा माले के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं नौजवानों ने जिला अधिकारी के समक्ष प्रदर्शन कर उजाड़ पर तत्काल रोक लगें का मांग किया।

Bihar news Settle in the land of Bettiah Raj, there should be a ban on eviction of poor people- CPI(ML)
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बेतिया राज की जामीन में तीन दशकों से बसें गरीबों को बेतिया राज प्रशासन द्वारा अंचल प्रशासन के माध्यम से उजाड़ने का आदेश दे रहा है, जबकि नीतीश सरकार खुद भूमिहीनों को 5-5 डी. जमीन देने की घोषणा कहीं भी लागू नहीं हो रहा है, इतना ही नहीं महागठबंधन सरकार ने जातिय और आर्थिक सर्वेक्षण हुआ, जिसमें 94 लाख से अधिक परिवार जो महा गरीबी के जाल में फसे हुए हैं। उस महा गरीबी से बाहर निकलने के लिए सरकार ने कहा कि 2 लाख रुपये दिया जाएगा, मगर आज जदयू- भाजपा की सरकार उक्त किया गया घोषणा को लागू नहीं करना, जनता का ध्यान भटकाने के लिए उल्टा गरीबों का ही घरों पर बुलडोजर चलाने की धमकी दिया जा रहा है। भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुनील कुमार राव ने कहा कि बेतिया राज प्रबंधक द्वारा जहां स्वंय का कार्यालय है के इर्द गिर्द बैंकड़ो लोगों को मौखिक और फर्जी कागजात बना बेच दिया गया है। उसपर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।आगे कहा कि बेतिया राज प्रबंधन द्वारा राज की जमीन पर बसे लोगों में भेदभाव के अनु‌सार उजाड़ का नोटिश भेजता है। जहां दबंग और प्रभावशाली लोग अपना घर, ब्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि बना कर कारोबार करते हैं, और उनके पास कोई कागजी आधार भी नही है, पर नोटिश नहीं किया जा रहा है हाल ही में बेतिया हजारी में उतर पूर्व हिस्सों में कॉरपोरेट घरानों से संबद्ध तोदी द्वारा दर्जनों एकड़ जमीन को बाउन्ड्री करा लिया गया है उस पर आज तक कोई भुलडोजर नहीं चला न कोई नोटीस जारी किया गया। आगे कहा कि जिला प्रशासन माननीय उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2017 (अनुलग्नक संलग्न) में यथास्थिति बनाने रखने के आदेश को भी मखौल उड़ा रहा है।

Bihar news Settle in the land of Bettiah Raj, there should be a ban on eviction of poor people- CPI(ML)
बेतिया राज की भूमि पर बसें गरीबों बचाओ अभियान समिति के अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि कारपोरेट घरानों के दबाव में जदयू- भाजपा सरकार ने बेतिया राज कि जमीन पर बसें लोगों को उजाड़ रहीं हैं, जिसको बेतिया राज में बसें लोग समझ चुके हैं। अंत में भाकपा माले का चार सदस्यों सुनील कुमार राव, संजय यादव, अरूण तिवारी, ऊषा देवी का एक टीम तीन मांगों यानि बेतिया राज की जमीन में बसे लोगों को उजाड़ने पर तत्काल रोक लगाया जाय। 2. बिना भेद भाव के बेतिया राज की जमीन में बसे गरीबों का सर्वे कराकर जहां जो बसे है उनका लीज किया जाय और अंग्रेज़ी जमाने की गुलामी का कानून कोर्ट ऑफ वार्ड को समाप्त किया जाय। इनके अलावा जितेंद्र राम, रमाशंकर राम, नन्दकिशोर ठाकुर, बालेश्वर पाड़े, दिलीप कुमार, सुरेन्द्र चौधरी, भाकपा माले जिला नेता फरहान राजा आदि नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

Post navigation

Previous: Bihar News भाजपा पूरे देश में 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा एवं 14 अगस्त को विभाजन विभित्सिका दिवस के रूप में मनाएगी डा0 जायसवाल
Next: Bihar news वर्दी में नजर आएंगे बेतिया नगर निगम के सफाई कर्मचारी, सभी सफाई कर्मचारियों को मिल रही वर्दी: गरिमा

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.