Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News जिले के विकास में पंचायतों की भूमिका अहम : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 18 May 2023
Bihar News जिले के विकास में पंचायतों की भूमिका अहम : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) अंतर्गत योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु मनरेगा कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं जीविका दीदियों का प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन आज स्थानीय ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।Bihar News जिले के विकास में पंचायतों की भूमिका अहम : जिलाधिकारी

कार्यक्रम अंतर्गत जिले के कुल-303 ग्राम पंचायत के मुखिया को मनरेगा अंर्तगत मेट एवं एनएमएमएस का प्रशिक्षण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज-2 अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट का प्रशिक्षण दिया गया।

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, शंभु कुमार, निदेशक, डीआरडीए, सुजीत बरनवाल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मनीष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के उदेश्यों को पूरा करना है। इसमें पंचायत के माननीय जनप्रतिनिधियों का अपेक्षित सहयोग आवश्यक है। जिले के विकास में पंचायतों की अहम भूमिका है। मिलजुल कर बेहतर तरीके से कार्य करें और पंचायत का विकास करें। पंचायत का विकास होगा तो जिले और राज्य का भी विकास होगा। न्याय के साथ विकास की गति को आगे बढ़ाने में सभी पंचायत प्रतिनिधि सहयोग करें।Bihar News जिले के विकास में पंचायतों की भूमिका अहम : जिलाधिकारी

सरकार के मापदंडों का पालन करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लायी जाय। विभाग द्वारा जारी मार्गदर्शिका, दिशा-निर्देशों का अध्ययन करें और उसी के अनुरूप पंचायतों में विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का गुणवतापूर्ण तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में प्राक्कलन का पूरा-पूरा ख्याल रखा जाय। गुणवता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं की जायेगी। अनियमितता एवं गड़बड़ी होने पर संबंधित के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई भी निश्चित है।

उन्होंने कहा कि आज का यह प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए भी बेहद आवश्यक है। अच्छे तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें। अगर कोई जिज्ञासा हो तो, प्रशिक्षक से पूछे, आपके सभी प्रश्नों का समुचित जवाब प्रशिक्षकों द्वारा दिया जायेगा।

उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार ने कहा कि मनरेगा भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जो देश में ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार और आजीविका प्रदान करने का प्रयास करती है। मनरेगा का उदेश्य वितीय वर्ष में प्रत्येक ग्रामीण परिवार को कम से कम 100 दिनों की गारंटीकृत मजदूरी रोजगार प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि मनरेगा द्वारा मांग आधारित मजदूरी ने ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों की आय के पूरक के रूप में मदद की है, कई किसानों ने मनरेगा मजदूरी से हुई को अपनी भूमि पर खेती की गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया है। मनरेगा के तहत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन संबंधित विकास कार्यों ने मिट्टी की गुणवता और जलस्तर में सुधार करने में मदद की है।

उन्होंने बताया कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत मानव दिवस सृजन वितीय वर्ष 2022-23 में कुल-65 लाख 27 हजार 93 मानव दिवस का सृजन किया गया है। वितीय वर्ष 2023-24 में अबतक कुल-05 लाख 39 हजार मानव दिवस का सृजन किया जा चुका है। जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत पश्चिम चम्पारण में कुल-418 तालाबों, 31 आहरों एवं 593 पईनों का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। नए जल स्रोत अवयव अंतर्गत कुल-514 निजी तालाबों का भी निर्माण कराया गया है। इस अभियान के तहत मनरेगा से वितीय वर्ष 2022-23 में कुल-05 लाख 99 हजार वृक्षारोपण किया गया है। वितीय वर्ष 2023-24 में कुल-06 लाख 06 हजार वृक्षारोपण करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पश्चिम चम्पारण जिला में विभाग द्वारा अमृत सरोवर अंतर्गत 75 तालाबों के लक्ष्य के विरूद्ध में जिलास्तर पर 78 अमृत सरोवर का कार्य प्रारंभ करते हुए कुल-38 योजनाओं का कार्य पूर्ण करा लिया गया है।Bihar News जिले के विकास में पंचायतों की भूमिका अहम : जिलाधिकारी

उप विकास आयुक्त द्वारा मनरेगा जीविका मेट के संदर्भ में पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मियों, जीविका दीदियों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने बताया कि जिलान्तर्गत कुल-1831 मेटों का आवेदन पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें 1214 मेटो का चयन किया गया है। मेट चयन में मनरेगा अंतर्गत महिला के अलावा ट्रांसजेंडर तथा दिव्यांग, जीविका सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं, महिला मुखिया परिवार की महिलायें, मनरेगा योजना में कार्य करने वाली महिलाओं को प्रगाथमिकता दी गयी है।

उन्होंने बताया कि मनरेगा में मेट की अवधारणा की गई है, जिसके तहत प्रत्येक 20 श्रमिको पर एक मेट का चयन किया जाएगा, जिसके लिए मनरेगा अंतर्गत कार्यरत महिला, ट्रांसजेंडर, दिव्यांग, जीविका सहायता समूह के सदस्य को प्राथमिकता देने की बात कही गयी साथ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत क्रियान्वित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में सभी ग्राम पंचायतों को ओडीएफ-प्लस बनाने हेतु किये जाने वाले कार्यो पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।Bihar News जिले के विकास में पंचायतों की भूमिका अहम : जिलाधिकारी

जिला अंतर्गत मनरेगा एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर 16 मुखियाओं संतोष कुमार, श्रीमती तारा देवी, श्रीमती अनंता देवी, अजित कुमार दूबे, श्रीमती हंकारी देवी, नवीन प्रसाद, कन्हैया प्रसाद, सुनील कुमार सिंह, रामदेव भगत, श्रीमती सबीता देवी, श्रीमती अंतिमा देवी आदि को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेरा गांव-मेरा उद्यान अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन करने वाले मुखिया आशीष भट्ट, श्रीमती सुषमा देवी तथा अमृत सरोवर अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले मुखिया श्रीमती आशा देवी, हरेन्द्र प्रसाद, विनोद कुमार पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Post navigation

Previous: Bihar News कचरा और सिल्ट से बचाव को ले मुख्य नाला और उसके पुल के पास नगर लगेगा लोहे की जाली:गरिमा
Next: Bihar News कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा – कांग्रेसी इसे 2024 लोकसभा चुनाव की जीत न समझें

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.