Bihar news एक नम्बरी डिजिटल लाॅटरी से जनता कंगाल और संलिप्त लोग मालामाल

Bihar news एक नम्बरी डिजिटल लाॅटरी से जनता कंगाल और संलिप्त लोग मालामाल
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नशा के लिए तो खाली बदनाम है नशीली पदार्थ। यदि वाकई इन कथन की पुष्टि करनी हो तो आप देख सकते हैं चौक चौराहों व गलियों में लगने वाले एक नम्बरी डिजिटल लाॅटरी खेलाने वाले प्रतिष्ठानों में। जहाँ कतारबद्ध भीड़ बनकर लोग डिजिटल लाॅटरी का होते हैं शिकार। 0 टू 9 का खेल समझ सकें तो डिजिटल जुआ वर्ना यह सिर्फ होगा गणित के अंक।

शायद आम जनता 0 टू 9 को डिजिटल लाॅटरी के रूप में जानती है पर पुलिस प्रशासन इसे सिर्फ व सिर्फ गणित के अंक मानकर अपनी कार्यवाही पीछे कर अपने जेबों का गणित पूरा कर लेती है। खेलने वाले सिर्फ आस लिए खेलते जाते हैं और कमाने वाले उनकी प्रयास से अपना गणित बनाते जाते हैं।

 

Bihar news एक नम्बरी डिजिटल लाॅटरी से जनता कंगाल और संलिप्त लोग मालामालऐसा ही खेल बेतिया नगर थाना से मात्र आधा किलो मीटर की दूरी पर एक नम्बरी डिजिटल लाॅटरी का संचालन धड़ल्ले से द्वार देवी चौक (लिबर्टी सिनेमा) पर होता है और नगर थाना की सभी गाड़ियाँ एवं अधिकारी इसी रास्ते से होकर ही नगरों में जाते हैं परन्तु किसी की भी नजर इस पान की दुकान पर डिजिटल लाॅटरी का खेल खेलाते नहीं पड़ता है। इसी चौक से वरीय अधिकारी भी समय समय पर नगर थाना भी आते जाते हैं पर किसी को भनक नहीं लगता है इन खेलों का। ऐसा नहीं है कि यह बेतिया का एकमात्र जगह है। बेतिया के पूरब से पश्चिम तक शायद ही ऐसा कोई चौक व गली होगी जहाँ यह खेल खेलाने वाले ना हो। जनता को दिखती है पर पुलिस नहीं देख पाती।हालांकि यह लाॅटरी खेलाने की गोरख धंधा पान की दुकान, जेनरल स्टोर्स की दुकान, किराने की दुकान और अन्य कई तरह के स्वरूप वाले दुकानों में चलता है। इसके साथ ही साथ गली मोहल्लों के सीढ़ीयों पर भी बैठे बैठे एक नंबरी लाॅटरी की दुकान लग जाती है।

 

Bihar news एक नम्बरी डिजिटल लाॅटरी से जनता कंगाल और संलिप्त लोग मालामालस्थानीय सूत्रों के मुताबिक खेलाने वालों की दबंगता और नेटवर्क के कारण कोई भी प्रबुद्ध सामाजिक लोग इन बातों को सामने रखते नहीं है और सिर्फ दबी जुबानों सै इसकी चर्चा करते हुए समाज पर हो रहे दुष्प्रभाव की से चिंतित रहते हैं।

You may have missed