Bihar News–भाकपा माले के ब्रांच सचिवों की बैठक रामचौरा स्थित पार्टी कार्यालय परिसर में हुआ

Bihar News--भाकपा माले के ब्रांच सचिवों की बैठक रामचौरा स्थित पार्टी कार्यालय परिसर में हुआ
Share News

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर। लोकल कमिटी सचिव और जिला कमेटी सदस्य रामबाबू भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में 1 सप्ताह के अंदर सभी ब्रांचों का पुनर्गठन करने, लोक युद्ध का वार्षिक ग्राहक बनाने, ऐपवा, किसान महासभा का सदस्यता चलाने, गरीबों के बांस आवास का सर्वे अभियान चलाने, पार्टी केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर जारी भाजपा भगाओ देश बचाओ जन अभियान के दौरान ग्राम सभाओं का आयोजन करने का निर्णय लिया गया,

IMG 20230618 WA0120

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला प्रभारी और किसान महासभा के राज्य अध्यक्ष विश्वेश्वर प्रसाद यादव ने कहा की जन कल्याणकारी योजनाओं में भारी कटौती करने वाली, महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ाने वाली, देश के संसाधनों को बेचने वाली, और सबसे बढ़कर लोकतंत्र तथा संविधान को समाप्त कर रही भाजपा को देश की सत्ता से बेदखल करने और समाज में फैले भाजपा के विषैले विचार को समाप्त करने के लिए जन अभियान चलाने की जरूरत है, मोदी के शासन में दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढी हैं, जनता के संवैधानिक अधिकारों को समाप्त किया जा रहा है, केंद्र सरकार देश पर सबसे बड़ी आपदा बन गई है,

Bihar News--भाकपा माले के ब्रांच सचिवों की बैठक रामचौरा स्थित पार्टी कार्यालय परिसर में हुआ

इसे समाप्त करना आजफौरीकार्यभार बन गया है, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान में जुट जाने का आह्वान किया, बैठक को मजिद्र शाह, गोपाल पासवान, शत्रुघ्न पासवान, सुनील शर्मा, मिथिलेश देवी, मनोहर पासवान, सहित अन्य ब्रांच सचिवों ने संबोधित किया,

Trending News