Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: जन जागरण शक्ति संगठन से जुड़े मजदूर किसानो ने बाबा साहब अम्बेडकर को दी श्रधांजल

जनवाद टाइम्स 20 April 2021
IMG-20210420-WA0015
Share News
       

मंटू राय संवाददाता अररिया

14 अप्रैल, 2021, अररिया I बाबा साहब अम्बेडकर जन जागरण शक्ति संगठन के लिए एक प्रेरणा श्रोत हैं और हर साल 14 अप्रैल को संगठन द्वारा बड़े स्तर पर अम्बेडकर जयंती मनाई जाती है I कोविड महामारी को ध्यान रखते हुए इस साल संगठन ने कोई बड़ा आयोजन ना कर, घर घर में जयंती मनाने का निर्णय लिया I संगठन से जुड़े हज़ारों मजदूर-किसान साथियों ने अपने अपने टोला और घर में आंबेडकर जयंती मनाया I अररिया शहर में आंबेडकर की मूर्ती पर संगठन के नव निर्वाचित महा-सचिव शिवनारायण और सचिव आशीष रंजन ने श्रधा सुमन पेश किया I आशीष रंजन ने कहा कि बाबा साहब ने मजदूरों के लिए बड़ी लड़ाइयाँ लड़ीं, 1948 में बने न्यूनतम मजदूरी कानून में बाबा साहब का बड़ा योगदान रहा I आशीष ने कहा कि बाबा साहब ने लेबर पार्टी बनाई थी क्यूंकि वह चाहते थे कि सभी वंचित तबके के लोग एकजुट होकर चीज़ें बदलें I उनका मानना था कि जाति मजदूरों को बांटती है और वर्ग संघर्ष को कमज़ोर करती है इसलिए जाति का उन्मूलन आवश्यक है I वे कौमी एकता पर भी जोर देते थे और धर्मनिरपेक्षता में पूरी तरह विश्वास करते थे I शिवनारायण ने कहा कि संगठन के अधिकार साथी दलित समाज से आते हैं और हमारे लिए अम्बेडकर के बताये रास्ते पर चलना सबसे बड़ी चीज़ है I शिवनारायण ने कहा कि हम उनके बताये गए मार्ग “शिक्षित हो संगठित हो संघर्ष करो” पर चलना चाहते हैं और इसलिए संगठन युवाओं के साथ उनकी शिक्षा पर भी काम करता है I
इस मौके पर संगठन से जुड़े मिथुन कुमार पासवान, क्रिस्चम कुमारी, दीपक कुमार, राजदेव मांझी, सीमा मुर्मू, सोनिया कुमारी , नीतू कुमारी, विष्णु कुमार, दीपक कुमार को समाजिक कार्य में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सर्टिफिकेट भी दिया गया I युवाओं ने बाबा साहब अम्बेडकर के बताये मार्ग पर चलने और शिक्षित होने का संकल्प लिया I

जन जागरण शक्ति संगठन की ओर से

Post navigation

Previous: Bihar News: कुर्साकाटा- बाइक चोरों को कुर्साकाटा प्रशासन द्वारा भेजा गया जेल
Next: Sambhal News: स्वास्थ्य विभाग के लिए परीक्षा की घड़ी, नहीं छोड़ेंगे कोई कसर– सीएमओ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.