Bihar News : पिता अपनी 4साल की पुत्री को बाईक से घुमाने के लिए पेट्रोल पंम्प पर जा रहा था कि रास्ते मे पिता पुत्री को जबरन अपहरण कर लिया गया
संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली/राजापाकर थाना क्षेत्र के गैसपुर बरियारपुर निवासी सुरेन्द्र राय पिता गनौर राय।मिली जानकारी के अनूसार आज सुबह लगभग7बजे सुरेन्द्र राय अपनी चार साल की पुत्री अंकिता कुमारी को साथ मे लेकर अपने गैरेज बभनी मठ पेट्रोल पंम्प पर जा रहा था इसी बीच दीपक सिन्हा के चिमनी के पास पांच से सात आदमी सुरेन्द्र राय को घेर लिया और दोनो पिता एवं पुत्री को अपहरण कर लिया।
इसके बाद उनके परिजनो ने राजापाकर थाना को सुचित किया।तत्काल राजापाकर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर अपहरणकर्ताओं को खोजना शुरू किया।सुरेन्द्र राय के चचेरा भाई के कथनानुसार अपहरण करने वालो का नाम लिखाया-राजेश्वर राय,पिता स्व,उचित राय,मनोज राय,पिता टीपन राय,रामकुमार राय पिता टीपन राय,दिलीप राय पिता टीपन राय,मिथलेश राय पिता स्व,राजेन्द्र राय,कृष्ण नंदन राय,रामप्रसाद राय,शत्रुघ्न राय,दिनेश्वर राय, दिनेश राय,राजेश्वर राय,मिथलेश राय ये लोग बरियारपुर गांव के निवासी है।
कुछ लोग अज्ञात थे जिनको मै नही पहचाना।बाकी लोग शेखपुर गांव के निवासी है।अपहरणकर्ताओं और सुरेन्द्र राय से पुरानी दुश्मनी चल रहा है।सुरेन्द्र के पुरे परिवार के सदस्य दहशत के माहौल मे डुबा हूआ है सुरेन्द्र राय के परिजन का कहना है कि मनोज राय कल जेल से छुटकर आया है ।कब हमलोगों को क्या कर देगा कहा नही जा सकता है।सुरेन्द्र राय के परिवार वाले का कहना है वे लोग हमलोगों को बराबर धमकी देता है कि जान से मार दूँगा।इसलिए हमलोग भयभीत रहा करते है।स्थानीय लोग सभी के सभी बाईक से बच्चा को खोजने के लिए निकल पड़े एवं राजापाकर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं पर दविस बनाते हूए था।लेकिन कुछ ही समय के बाद मालूम हूआ कि बच्चा को सुन सान जगह पर छोर दिया।परिजन ने अपने बच्चे को रोते हूए देखा और अपने बच्चे को लेकर घर वापस आ गया।