Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar newsजल-जीवन-हरियाली योजना अतिमहत्वपूर्ण, अच्छे तरीके से करें क्रियान्वयन : जिलाधिकारी।

जनवाद टाइम्स 20 July 2021
Bihar newsजल-जीवन-हरियाली योजना अतिमहत्वपूर्ण, अच्छे तरीके से करें क्रियान्वयन : जिलाधिकारी।
Share News
       

Bihar newsजल-जीवन-हरियाली योजना अतिमहत्वपूर्ण, अच्छे तरीके से करें क्रियान्वयन : जिलाधिकारी।

शिथिलता एवं लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरूद्ध की जायेगी सख्त अनुशासनिक कार्रवाई।

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की हुई समीक्षा।

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया। जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत किये जा रहे विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि जल-जीवन-हरियाली योजना राज्य सरकार की अत्यंत ही महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। इसके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही, कोताही एवं शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी।

जिलाधिकारी द्वारा सभी एसडीएम को जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत क्रियान्वित कार्यों का सतत अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया है। साथ ही उप विकास आयुक्त को उपरोक्त को लगातार इस कार्य का अनुश्रवण करने हेतु निदेशित किया गया है।

बैठक में छोटी-छोटी नदियों/नालों में एवं पहाड़ी क्षेत्रों कें जल संग्रहण क्षेत्रों में चेक डैम एवं जल संचयन के अन्य संरचनाओं का निर्माण, नए जल स्रोतों का सृजन एवं अधिशेष नदी जल क्षेत्र से जल की कमी वाले क्षेत्रों में जल ले जाना, भवनों में छत-वर्षा जल संचयन की संरचना, पौधशोला सृजन एवं सघन वृक्षारोपण, वैकल्पिक फसलों, टपकन सिंचाई, जैविक खेती एवं अन्य नई तकनीकों का उपयोग, सौर उर्जा उपयोग को प्रोत्साहन एवं उर्जा की बचत आदि विषयों की समीक्षा की गयी।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, रवीन्द्र नाथ प्रसाद सिंह, अपर समाहर्ता, नंदकिशोर साह, सिविल सर्जन, निदेशक, डीआरडीए, जिला कृषि पदाधिकारी, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित रहे।.

Post navigation

Previous: Agra News: ईद-उल-अज़हा शांति पूर्वक मनाने की सपा नेता ने चादरपोशी कर शांति से मनाने की अपील
Next: Ambedhakar Nagar News : विकास खण्ड रामनगर में ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.