Bihar News: फौजी स्टेडियम मैदान मे नौजवानों द्वारा कैण्डल मार्च निकाला गया।

IMG-20210405-WA0087
Share News

नवीन कुमार संवाददाता

वैशाली सहदेई बुज़ुर्ग प्रखंड के वाजितपुर चकस्तूरी पंचायत में फौजी स्टेडियम मैदान में नौजवानों द्वारा छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए 22 वीर जवानों के याद में एक कैण्डल मार्च निकाला गया, साथ ही उन शहीद वीर जवानों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

सभी लोग नारा लगाते हुए सड़क पर मोमबत्तियां लेकर मार्च किया। इस मौके पर संजय कुमार राय, विकास राय, समाजसेवी शमशेर अली खान, चंदन कुमार, रवि कुमार, रंजन कुमार, संजीत, सुजीत, कुंदन, वीरेन्द्र कुमार महतो, राकेश, राजा राहुल आदि सैंकड़ों युवा शामिल थे।

You may have missed