Bihar news :- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई 

Bihar news :- The birth anniversary of former Bihar Chief Minister Jannayak Karpoori Thakur was celebrated with great pomp.
Share News

संवाददाता :- राजेन्द्र कुमार

वैशाली/जिले के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत गैसपुर पंचायत के अहिआई गांव मे लक्ष्मी भगत के आवास पर गरीबों के मसीहा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई ।

Bihar news :- The birth anniversary of former Bihar Chief Minister Jannayak Karpoori Thakur was celebrated with great pomp.

कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार ने किया।जबकि संचालन समाजसेवी हरेन्द्र ठाकुर ने किया।मोके पर उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।मौके पर समाजसेवी, बुद्धजीवी, शिक्षित लोगों ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Bihar news :- The birth anniversary of former Bihar Chief Minister Jannayak Karpoori Thakur was celebrated with great pomp.

सभा को संबोधित करते हुए अजय मालाकार ने कहां कि कर्पूरी ठाकुर ने दलित, शोषित, वंचित के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।मौके पर दारोगा पासवान, कमलेश कुमार, सुजीत कुमार, श्यामसुंदर पंडित, राजकुमार ठाकुर, रामबली शर्मा, अभिनंदन कुमार, राहुल कुमार, सुनील भगत,दीपक मालाकार, गोवर्धन ठाकुर, रणधीर भगत,अमित कुमार, बिदेश्वर ठाकुर, ओम प्रकाश कुमार, बबलू पंडित सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

You may have missed