Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-अनुमंडलाधिकारी ने दवा खाकर सर्वजन दवा सेवन अभियान का किया शुभारंभ 

जनवाद टाइम्स 11 February 2024
Bihar News-अनुमंडलाधिकारी ने दवा खाकर सर्वजन दवा सेवन अभियान का किया शुभारंभ 
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

-सीफार के तरफ से मीडिया कार्यशाला का भी किया गया आयोजन
-शुक्रवार से 17 दिनों तक चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान
-जागरूकता रथ को अनुमंडलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

वैशाली। 10 फरवरी
फाइलेरिया से बचाव के लिए जिले में सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत शनिवार को सदर अस्पताल कैंपस से हुई। कार्यक्रम की शुरुआत अनुमंडलाधिकारी राम बाबू बैठा, सिविल सर्जन डॉ श्यामनंदन प्रसाद ने दवा खाकर की।Bihar News-अनुमंडलाधिकारी ने दवा खाकर सर्वजन दवा सेवन अभियान का किया शुभारंभ Bihar News-अनुमंडलाधिकारी ने दवा खाकर सर्वजन दवा सेवन अभियान का किया शुभारंभ 

एमडीए/आईडीए अभियान के उद्घाटन सत्र के पश्चात जिला स्वास्थ्य समिति और सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के सहयोग मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप के दौरान सिविल सर्जन डॉ श्यामनंदन प्रसाद ने बताया कि यह अभियान 17 दिनों तक चलेगा,जिसमें पहले तीन दिन स्कूलों तथा सरकारी अस्पतालों में बूथ लगाकर व अगले 14 दिन जिले के 40 लाख से ज्यादा की आबादी को घर घर जाकर लोगों ट्रिपल ड्रग थेरेपी की दवा खिलाई जाएगी। मीडिया के एक सवाल पर जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ गुड़िया कुमारी ने बताया कि वैसे लोग जिनकी उम्र दो साल से कम है, जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और गर्भवती स्त्रियों को यह दवा नहीं खानी है। खाली पेट इस दवा का सेवन कभी नहीं करें। प्रत्येक पीएचसी स्तर पर दवा खिलाने की माइक्रो प्लानिंग कर ली गयी है। डॉ गुड़िया ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग की टीम के अलावा पीरामल, सीफार, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और पीसीआई ने भी काफी सहयोग किया है। वर्कशॉप के दौरान सीडीओ डॉ सीताराम सिंह ने बताया कि यह दवा हर स्वस्थ व्यक्ति को खानी है।

अनुमंडलाधिकारी ने बतायी आपबीती:

उद्घाटन के दौरान अनुमंडलाधिकारी राम बाबू बैठा ने फाइलेरिया पर अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उन्होंने भी पहले 21 दिनों तक डीईसी की दवा खाई है। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया से बचाव का रास्ता यही है कि साल में एक बार सर्वजन दवा सेवन अभियान के दौरान दवा का सेवन करें। इसे हर स्वस्थ व्यक्ति को खाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान चार जागरूकता रथ को अनुमंडलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ शहरी क्षेत्रों में लोगों के बीच सर्वजन दवा सेवन अभियान के बारे में जागरूकता फैलाएगी। कार्यक्रम के दौरान फ्रीडम इंडिया पेशेंट प्लेटफॉर्म व जी​वन ज्योति पेशेंट प्लेटफार्म के सदस्य भी मौजूद थे। जिन्होंने अपनी आपबीती बता कर लोगो से दवा खाने की अपील की।Bihar News-अनुमंडलाधिकारी ने दवा खाकर सर्वजन दवा सेवन अभियान का किया शुभारंभ 

दवा खाने को उमड़ी भीड़:

उद्घाटन के दौरान फाइलेरिया के बारे में दी जाने वाली जानकारी पाकर स्टॉल के पास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में इस दवा को लेकर काफी जागरूकता दिखी। डीपीएम डॉ कुमार मनोज ने बताया कि सदर में मरीजों और आगंतुकों की समस्या को ध्यान में देखते हुए नए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी कराया गया है।

Bihar News-अनुमंडलाधिकारी ने दवा खाकर सर्वजन दवा सेवन अभियान का किया शुभारंभ 

कार्यक्रम के दौरान अनुमंडलाधिकारी राम बाबू बैठा, सिविल सर्जन डॉ श्यामनंदन प्रसाद, डीएमओ डॉ गुड़िया कुमारी, डीआईओ डॉ उदय नारायण सिन्हा, डीपीएम डॉ कुमार मनोज, एनसीडीओ डॉ आरके साहू, डॉ ब्रजेश शरण, डीसीएम निभा रानी सिन्हा, यूनिसेफ एसएमसी मधुमिता कुमारी, भीडीसीओ राजीव कुमार, कुमारी प्रीति पीरामल से अभिषेक कुमार, पीयूष चंद्र, पीसीआई से अखिलेश कुमार, प्रभाकर प्रसाद सिंह, सीफार से सुमन कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Post navigation

Previous: Bihar News-जगद्गुरु गुप्तेश्वर महाराज ने किया हरिहरात्मक महायज्ञ स्थल का निरीक्षण
Next: Bihar News अपनी शरीर के बदसूरत और बेडौल होने से बचाव के लिए सबको फाइलेरिया की दवा लेना अनिवार्य:गरिममा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.