Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-जगद्गुरु गुप्तेश्वर महाराज ने किया हरिहरात्मक महायज्ञ स्थल का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 11 February 2024
Bihar News-जगद्गुरु गुप्तेश्वर महाराज ने किया हरिहरात्मक महायज्ञ स्थल का निरीक्षण
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

सारण/सोनपुर

श्रीहरिहरात्मक महायज्ञ में जुटेंगे देश के बहुचर्चित भजन गायक

,गायिका देवी और मैथिली ठाकुर का भजन का रसास्वादन भी करेंगे भक्तगण

सोनपुर । 25 फरवरी से होने वाले दस दिवसीय हरिहरात्मक महायज्ञ की तैयारी को लेकर हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला का नखास प्रांगण में हरिहरमय हो गया है। यज्ञ मंडप निर्माण अब अपने अंतिम चरण में है। यज्ञ स्थल के चारो तरफ सीसीटीवी कैमरा लगाए जायेंगे।जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी गुप्तेश्वर जी महाराज ने शनिवार को यज्ञ स्थल पहुंच कर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और यज्ञ से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने यज्ञ मंडप, कार्यक्रम स्थल और बाहर से आए संतों के ठहरने के लिए बनने वाले संत नगर तथा मेला स्थल को देखा। इस दौरान सोनपुर नखास के पवन सिंह द्वारा अपना आवास तथा भोला सिंह द्वारा 91 हजार नगद के साथ अपना भव्य विवाह सह ऑडोटोरियम यज्ञ में उपयोग तथा संतों को ठहराने के लिए निःशुल्क देने की घोषणा की। समीक्षा के दौरान जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी गुप्तेश्वर जी महाराज ने बताया कि रविवार को यज्ञ स्थल पर शिव चर्चा का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें आसपास के इलाके के हजारों शिव परिवार से जुड़ी महिला भक्तों का जुटान होगा। इस दौरान यहां आध्यात्मिक चर्चा भी होगी भजन और गीतों की रसधार भी बहेगी ।जगद्गुरु गुप्तेश्वर जी महाराज ने जानकारी दी कि यज्ञ अवधि में प्रतिदिन हरिहरात्मक महायज्ञ के प्रवचन पंडाल में भजन संध्या का आयोजन होगा।संध्याकालीन बेला में भजन कीर्तन का भक्त जन रस पान करेंगे। इस दौरान सुप्रसिद्ध गायिका देवी, अनुपमा यादव, मैथिली ठाकुर, स्वाति मिश्रा, भरत शर्मा व्यास, बिग बॉस दीपक ठाकुर, गोपाल राय, बॉलीवुड सिंगर डिंपल भूमि आदि की लाजवाब प्रस्तुति होगी।

Bihar News-जगद्गुरु गुप्तेश्वर महाराज ने किया हरिहरात्मक महायज्ञ स्थल का निरीक्षण
यज्ञ को लेकर हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला थियेटर थाना रोड में चहल पहल बढ़ गई है।यहीं नखास मेला की सरकारी भूमि पर यज्ञ स्थल अवस्थित है। यज्ञ स्थल पर यज्ञ मंडप का निर्माण कार्य कुशल कारीगरों की देखरेख में दिन रात चल रहा है।यज्ञ भूमि पूजन, ध्वजारोहण पहले ही हो चुका है।
यज्ञ के संरक्षक मंडल के सदस्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी गुप्तेश्वर जी महाराज, जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज एवं बिहार प्रदेश उदासीन महामंडल के अध्यक्ष एवं लोकसेवा आश्रम के व्यवस्थापक संत बाबा विष्णुदास उदासीन उर्फ मौनी बाबा सहित अनेकानेक संत और धर्मानुरागी शामिल हैं जिनकी देखरेख और मार्गदर्शन और स्वयं बाबा हरिहरनाथ की अध्यक्षता में यह यज्ञ संपादित होने जा रहा है।हरिहरात्मक महायज्ञ का स्वरूप धार्मिक व आध्यात्मिक दृष्टिकोण से दिव्य होगा। संत सम्मेलन के लिए विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है।देश के अनेक धर्माचार्यों का यहां यज्ञ के दौरान आगमन हो रहा है. धर्म सभा, संत समागम, सनातन की विशेषताएं, धर्म एवं अध्यात्म पर आधारित कवि सम्मेलन तथा धार्मिक दृष्टिकोण से हरिहर क्षेत्र के पर्यटकीय विकास आदि पर भी चर्चा होगी।इससे पूर्व इसी मेला प्रांगण में प्रथम बार मार्च 2002में 10 मार्च से 20 मार्च तक हरिहरात्मक महायज्ञ हुआ था जिसके कर्ता धर्ता बाबा हरिहरनाथ मंदिर के तत्कालीन महंत अवध किशोर गिरी थे। इस अवसर पर जगद्गुरु के साथ हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री, हरिहरक्षेत्र जनजागरण मंच के संस्थापक अनिल कुमार सिंह, हरिहरनाथ मंदिर न्यास के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला, कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार, राजेश सिंह, मिथिलेश सिंह, पवन सिंह, अशोक तिवारी, चंदन सिंह, सोना सिंह आदि उपस्थित थे।

*यज्ञ को लेकर बैठक संपन्न*
यज्ञ के सफल संचालन को लेकर यज्ञ स्थल के पास प्रांगण में समीक्षा बैठकें भी जारी हैं।इसी क्रम में साहित्यकार सुरेंद्र मानपुरी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में
हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने हरिहरक्षेत्र को धर्म और आध्यात्म के दृष्टिकोण से अत्यंत ही दुर्लभ भूमि बताया।

Bihar News-जगद्गुरु गुप्तेश्वर महाराज ने किया हरिहरात्मक महायज्ञ स्थल का निरीक्षण
मेला में हाथियों के आगमन पर लगे रोग के विषय को उठाते हुए उन्होंने कहा कि केरल तथा दक्षिण भारत के विभिन्न मठ-मंदिरों में आज भी यज्ञ एवं पूजा में हाथियों को प्रथम स्थान दिया जाता हैं। वहां के कई मंदिरों में तो हाथी अपने सूंड में घंटी लेकर बजाता है तभी पूजा आरंभ होती है। यहां ऐसा क्यों नहीं ? उन्होंने कहा कि इस मेले का आरंभ हुई गज और ग्रह की कथा से आरंभ होता है बावजूद इसके यहां हाथी के आगमन पर रोक लगाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Bihar News-जगद्गुरु गुप्तेश्वर महाराज ने किया हरिहरात्मक महायज्ञ स्थल का निरीक्षण
हरिहर क्षेत्र जन जागरण मंच के अनिल कुमार सिंह, मंच के अध्यक्ष सतीश प्रसाद साह, अधिवक्ता उदय प्रताप सिंह, शत्रुघ्न सिंह, दीना सिंह, दयाशंकर सिंह, तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता, शशि भूषण प्रसाद, कृष्णकांत सिंह, कृष्ण प्रसाद, ध्रुव देव शर्मा आदि की मौजूदगी में यह भी निर्णय लिया गया की यज्ञ के दौरान हरिहरक्षेत्र के पर्यटकीय विकास को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा जिसे सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

Post navigation

Previous: Bihar News-सोनपुर रेलवे स्टेडियम में इलेक्ट्रिकल बनाम इंजीनियरिंग के बीच टी 20 टूर्नामेंट खेल का हुआ आयोजन 
Next: Bihar News-अनुमंडलाधिकारी ने दवा खाकर सर्वजन दवा सेवन अभियान का किया शुभारंभ 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.