Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: कंटेनमेन्ट जोन में निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती के साथ कराएं अनुपालन : जिलाधिकारी।

जनवाद टाइम्स 23 April 2021
IMG-20210423-WA0022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि कंटेनमेन्ट जोन में निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती के साथ अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। कंटेनमेन्ट जोन में किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं फैले इसका विशेष ध्यान रखा जाय तथा निर्धारित प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कारवाई की जाय। उन्होंने कहा कि कंटेनमेन्ट जोन में किसी भी प्रकार की आवाजाही पर पूर्णतः पाबंदी लगाई जाय ताकि संक्रमण के फैलने का खतरा नहीं रहे।

सिविल सर्जन और एसडीएम को निदेश दिया गया कि कंटेनमेन्ट जोन प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय। साथ ही आवश्यक सामग्री सहित दवाओं की उपलब्धता भी सुलभ करायी जाय । जिलाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा रात्रि 09.00 बजे से प्रातः 05.00 बजे तक नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। नाईट कर्फ्यू का कड़ाई के साथ अनुपालन अति आवश्यक है। सभी संबंधित पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी शत-प्रतिशत नाईट कर्फ्यू का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित कराएं। साथ ही नियमित रूप से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अनिवार्यता सुनिश्चितकरायी जाय। मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध निर्धारित जुर्माना किया जाय तथा आमजन के बीच मास्क की अनिवार्यता और सोशल डिस्टेंसिंग का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाय।

सिविल सर्जन को निदेश दिया गया कि जिलान्तर्गत दवा दुकानों में कोविड-19 संक्रमण में उपयोगी सभी प्रकार की आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय तथा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि दवा दुकानदार ऐसी दवाओं को निर्धारत दर पर ही बिक्री करें। अधिक दर लेने वाले दवा दुकानदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय। साथ ही पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता निर्धारित दर पर सुलभ कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों को निःशुल्क समुचित चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करानी है। किसी भी परिस्थिति में भर्ती मरीज बाहर से दवा का क्रय नहीं करेंगे। अस्पताल प्रबंधन और सिविल सर्जन सभी प्रकार की दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कोविड-19 से संबंधित कुछ जाँच जो अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो, तुरंत आउटसोर्स के माध्यम से निजी पैथलॉजी केंद्र आदि से समन्वय स्थापित कर व्यवस्था की जाय। वैसे ही रेडियोलॉजी के लिए भी आवश्यकतानुसार बाहर से व्यवस्था की जाय।

पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्रनाथ वर्मा द्वारा पुलिस अधिकारियों को निदेश दिया कि कंटेनमेन्ट जोन में सख्ती के साथ निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जाय। प्रत्येक कंटेनमेन्ट जोन में पुलिस अधिकारी सहित पुलिस बल की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाय। साथ ही सभी एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष नाइट कर्फ्यू का हर हाल में सख्ती के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

इस अवसर पर सहायक समाहर्त्ता, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, सभी एसडीएम, सभी एसडीपीओ सहित संबंधित बीडीओ, सीओ, इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। फोटो

Post navigation

Previous: Bihar News: सलखन्नी मे शिव मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा को ले 551कुँआरी कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा।
Next: Ambedkernager News: ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी नजीम रिज़वी पत्नी सैयद वसी अहमद ने तेज किया अपने गांव बेल परसा मे जनसंपर्क ।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.