Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-बिना कारण लोन का आवेदन अस्वीकृत करने वाले बैंकों पर होगी कड़ी कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 31 July 2024
Bihar News-Strict action will be taken against banks which reject loan applications without any reason.
Share News
       

 संवाददाता –राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।

कैंप में लोन के अस्वीकृत आवेदनों की होगी गहन जांच ।

डीडीसी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
हाजीपुर,31 जुलाई।
जिला उद्योग केंद्र, हाजीपुर द्वारा संचालित योजनाओं की आज समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा द्वारा समीक्षा की गई।समीक्षा क्रम में पाया गया कि पीएमएफएमई (प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना), पीएमईजीपी, पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए प्राप्त आवेदनों को बैंकों द्वारा भारी संख्या में रिजेक्ट किया गया है।

Bihar News-Strict action will be taken against banks which reject loan applications without any reason.
इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पदाधिकारी ने दिनांक 1 अगस्त 2024 को सुबह 11 बजे से समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में कैंप लगाकर अस्वीकृत आवेदनों की जांच करने का आदेश दिया है। जांच के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित कर दी गई है। इस कमेटी के दो अन्य सदस्य हैं एसडीएम, हाजीपुर तथा महाप्रबंधक,जिला उद्योग केंद्र, हाजीपुर।
सभी संबंधित बैंकों, जिनके द्वारा भारी संख्या लोन का आवेदन अस्वीकृत किया गया है, उन्हें जांच हेतु आयोजित कैंप में 1 अगस्त गुरुवार को समाहरणालय सभा कक्ष में सुबह 11:00 बजे पहुंचने का निर्देश दिया गया है। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे तथा वे स्वयं कैंप में उपस्थित रहेंगे।

Bihar News-Strict action will be taken against banks which reject loan applications without any reason.

आज जारी आदेश में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया गया है कि कैंप समाप्ति के बाद अस्वीकृत किए गए आवेदनों की जांच पर एक समेकित प्रतिवेदन देंगे, ताकि संबंधित बैंक प्रबंधक को चिन्हित करते हुए उन पर कार्रवाई की जा सके।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि लोन की स्वीकृति, किसी प्रकार के प्रमाण पत्र, कार्ड आदि बनवाने में जिला प्रशासन बिचौलियों को बर्दाश्त नहीं करेगा। इन्हें प्रश्रय देने वाले पदाधिकारी भी नपेंगे। जरूरत होने पर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अभी जिला में एक मुहिम चला कर लाखों की संख्या में आयुष्मान कार्ड बनवाए गए।आयुष्मान कार्ड का लाभ लाभुकों को निशुल्क उपलब्ध कराया गया है।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा कुछ लाभुकों को ऋण स्वीकृति पत्र भी सौंपा गया।
बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा विशेष कार्य पदाधिकारी सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Post navigation

Previous: Agra News : आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में जेल में अरविंद केजरीवाल जी के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर अपर नगर मजिस्ट्रेट अभय सिंह को ज्ञापन दिया गया
Next: Bihar News फर्जी नर्सिंग होम में एक और जच्चा बच्चा की गई जान

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.