संवाददाता प्रताप सिंह आजाद
इस मौके पर ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी ने कहा कि दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को पिछले कई महीनों से दिल्ली शराब घोटाले के नाम पर राजनैतिक षड़यन्त्र के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया हैं, जबकि आजतक उनके खिलाफ कोई भी सबूत ई.डी. और सी.बी.आई. कोर्ट में रख नहीं पायी।
जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी की लोकप्रियता से परेशान होकर उनको और आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने की कोशिश में जुटी भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करतें हुए अरविंद केजरीवाल जी को जेल के अंदर भी प्रताड़ित कर रहें हैं, उनको शुगर हैं, और केजरीवाल जी को सही ईलाज नहीं दिया जा रहा हैं, जबकि उनका शुगर लेवल कई बार 50 तक चला जा रहा हैं जो कि जानलेवा हैं। जबकि अरविन्द केजरीवाल जी का दोष इतना ही हैं कि वो जनता के हित में दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा जैसे क्षेत्र में लगातार बेहतरीन कार्य कर रहें हैं, और आम आदमी पार्टी की सम्पूर्ण देश में निरंतर बढ़ती लोकप्रियता हैं।

वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेता कपिल बाजपेई एवं महानगर अध्यक्ष दिलीप बंसल द्वारा संयुक्त रूप से कहा कि इस ज्ञापन के माध्यम से मांग हैं कि इस प्रकरण में न्याय हों और केजरीवाल जी की अवैध गिरफ्तारी को तुरंत ख़ारिज करके उन्हें ससम्मान रिहा किया जाये और उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें ईलाज की मुक़्क़मल व्यवस्था दी जायें। बुद्धजीवि प्रकोष्ठ के कृष्ण गोपाल उपाध्याय ने कहा की आम आदमी पार्टी मांग करती हैं कि संवैधानिक संस्थाओ का दुरूपयोग बंद हो।

इस प्रदर्शन एवं ज्ञापन के मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुशवाहा, रमजान अब्बास, रितिक सिंह, सुरेश दिवाकर, पंकज चावला, रामसेवक ढाकरे, बिट्टू ,तरुण भार्गव, रवि गोयल, सौरभ, शानू कुरैशी, दीपक गोस्वामी, शैलेंद्र तोमर, रवि वर्मा, नरेंद्र कुमार आदि तमाम लोग उपस्थित थे।