Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News जहरीली शराब पीने से हुई दो लोगों की कथित मौत से मचा हड़कंप

जनवाद टाइम्स 3 September 2023
Bihar News जहरीली शराब पीने से हुई दो लोगों की कथित मौत से मचा हड़कंप
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जहरीली शराब पीने से कथित दो लोगों की हुई मौत एवं तीसरे की स्थिति गंभीर होने के बाद फिर से एक बार जिला पश्चिमी चंपारण सुर्खियों में आ गया है मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मझौलिया थाना के लाल सरैया वार्ड नंबर 5 में बलिराम साह के पुत्र अशोक साह 40 वर्ष एवं आत्मा साह के पुत्र किशोरी साह 35 वर्ष की हुई संदिग्ध मौत के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई जबकि तीसरा व्यक्ति आशु उर्फ अमृतेश पासवान को गंभीर स्थिति में बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Bihar News जहरीली शराब पीने से हुई दो लोगों की कथित मौत से मचा हड़कंप

अशोक साह के परिजनों ने उसके शव का शनिवार की शाम में ही दाह संस्कार कर दिया जबकि पुलिस ने किशोरी साह के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच अस्पताल बेतिया भेज दिया और आशु को गंभीर स्थिति में इलाज हेतु जीएमसीएच अस्पताल बेतिया में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज की जा रही है ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार ये लोग बगल के धांगढ़ टोली में शराब पिए थे इसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ने लगी और दो लोगों की मौत हो गई वहीं पुलिस अधीक्षक बेतिया व्दारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि किशोरी साह पूर्व से ही बीमारी से ग्रसित था और किशोरी साह के शव को पोस्टमार्टम हेतु जी एम सी एच अस्पताल बेतिया भेज दी गई है ।

Bihar News जहरीली शराब पीने से हुई दो लोगों की कथित मौत से मचा हड़कंप

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है बताते चलें कि पूर्व में भी लौरिया एवं नौतन में जहरीली शराब पीने से हुई सामूहिक मौत के कारण पश्चिम चंपारण जिला सुर्खियों में रहा है

Post navigation

Previous: Bihar News : भाजपा सांसद लाल सरैया जहरीली शराब कांड़ में विधवा विलाप बंद कर मृतकों के परिजनों से मिले: भाकपा माले
Next: Prayagraj News : शिवाजी पार्क बाघंबरी हाउसिंग स्कीम अल्लापुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.