Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : भाजपा सांसद लाल सरैया जहरीली शराब कांड़ में विधवा विलाप बंद कर मृतकों के परिजनों से मिले: भाकपा माले

जनवाद टाइम्स 3 September 2023
Bihar News : भाजपा सांसद लाल सरैया जहरीली शराब कांड़ में विधवा विलाप बंद कर मृतकों के परिजनों से मिले: भाकपा माले
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

मझौलिया के लाल सरैया जहरीली शराब कांड़ के दो मृतकों और एक इलाजरत व्यक्ति के मामले में भाजपा सांसद व पुर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल परिजनों से मिलकर ढ़ाढस बनाने और शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने वालों पर कार्रवाई के लिए आगे आने के बजाय विधवा विलाप कर रहे है।

Bihar News : भाजपा सांसद लाल सरैया जहरीली शराब कांड़ में विधवा विलाप बंद कर मृतकों के परिजनों से मिले: भाकपा माले
उक्त आरोप लगाते हुए भाकपा-माले के जांच दल के नेता सुनील कुमार राव ने बताया कि शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है जिसके वजहों से वहा शराब पीने से लोग मर रहे है। लाल सरैया में अवैध शराब चौक पर बना बेचा जा रहा है जिसको पीने से लाल सरैया पंचायत के वार्ड नं 05 के अशोक साह 32 वर्ष और किशोरी साह 26 वर्ष की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई। एक 16 वर्षीय आसू पासवान बिमार पड़ गया। परिजनों के चीख़ पुकार से सभी लोग जान गए लेकिन मझौलिया पुलिस चुप्पी साध रखी थी। जिस वजह से 02 सितम्बर को मृत अशोक साह का पोस्टमार्टम नही कर आनन फानन में शव जला दिया गया ताकि जहरीली शराब से मरने की बात नहीं आए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने बताया कि शराब कारोबार यहा बहुत पहले से चलता है । इसकी जानकारी स्थानीय नागरिकों ने पहले भी पुलिस को दिया है लेकिन शराबबंदी की धज्जियां उड़ती रही। अब जब दो लोगों की मौत हो गई तब भी पुलिस मामले को रफा दफा करने में लगी है। माले नेता ने कहा कि सरकार यहा के थाना प्रभारी पर कार्रवाई करे। उन्होंने कहा लोगों को हैरानी है कि स्थानीय सासंद संजय जायसवाल और स्थानीय विधायक रेणु देवी मृतकों के परिजनों से मिलकर ढ़ाढस बनाने और शराबबंदी के लिए लोगों को जागरूक करने के बजाय इस कांड़ को लेकर राजनीति कर रहे है। जांच दल में शामिल माले नेता और मुखिया संघ के प्रवक्ता नवीन कुमार ने कहा कि जहरीली शराब पीने से मरने वालों और एक इलाजरत बहुत कम उम्र के है उनके परिवार व बच्चों के गुजर बसर के लिए 20-20 लाख रुपये मुआवजा सरकार दे। एक मृतक अशोक साह जिनके शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम नही कराया उनको भी मुआवजा दिया जाए। एक गंभीर रूप से बीमार इलाजरत आशु पासवान को भी 10 लाख मुआवजा दिया जाए। जांच दल में शामिल माले नेता जवाहर प्रसाद ने कहा कि शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने वालों के साथ साथ पुलिस पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई किया जाए। रिखी साह ने कहा जो पुलिस झगड़ा झंझट में जहर खाने वाले या परिवारिक विवाद में फांसी लगाने वाले को बिना किसी के सूचना दिए लोगों के घरों पर पहुंच जाती है उसको जहरीली शराब पीकर मरने वाले की खबर नही मिली यह पुलिस का कहना गलत है। उन्होंने कहा गरीब बस्तियों में शराबबंदी कानून को लेकर जागरूकता अभियान व्यापक पैमाने पर चलाने की जरूरत है।

Bihar News : भाजपा सांसद लाल सरैया जहरीली शराब कांड़ में विधवा विलाप बंद कर मृतकों के परिजनों से मिले: भाकपा माले
यहां उल्लेखनीय है कि लाल सरैया जहरीली शराब पीने से मरने वालों की जांच के लिए एक जांच दल भाकपा-माले के वरीय नेता सुनील कुमार राव के नेतृत्व में लाल सरैया गया था जिसमें माले नेता नवीन कुमार, जवाहर प्रसाद और रिखी साह शामिल थे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :”प्रयाग बुद्धिजीवी मंच” के तत्वाधान में “शाश्वत आनन्द व्याख्यान माला” के अंतर्गत “भारतीय संस्कृति के मूल तत्त्व” विषयक आनलाइन व्याख्यान संपन्न
Next: Bihar News जहरीली शराब पीने से हुई दो लोगों की कथित मौत से मचा हड़कंप

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.