Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-खतियान की सच्ची प्रतिलिपि के आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु समाहरणालय परिसर में विशेष काउंटर कार्यरत

जनवाद टाइम्स 7 October 2024
Bihar News-खतियान की सच्ची प्रतिलिपि के आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु समाहरणालय परिसर में विशेष काउंटर कार्यरत
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
हाजीपुर, 7 अक्टूबर।

जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा के निदेश के आलोक में समाहरणालय परिसर में खतियान की सच्ची प्रतिलिपि के आवेदनों के निष्पादन हेतु एक सुदृढ़ व्यवस्था की गई है। समाहरणालय परिसर में जिला राजस्व अभिलेखागार कार्यालय द्वारा एक विशेष शिविर का संचालन विगत एक महीने से किया जा रहा है। जिसमे आवेदक अपना खतियान निकलवाने हेतु आवेदन राजस्व टिकट के साथ जमा करा सकते हैं।

Bihar News-खतियान की सच्ची प्रतिलिपि के आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु समाहरणालय परिसर में विशेष काउंटर कार्यरत
तैयार किए गए खतियान की सच्ची प्रतिलिपि के हर पन्ने पर राजस्व टिकट आवेदक द्वारा देय है जिसके उपरांत ही अभिलेख की प्रतिलिपि को तैयार करके आवेदक को वितरित किया जाता है। इसी शिविर में आवेदक द्वारा राजस्व टिकट जमा करा देने के उपरांत तैयार हुए अभिलेख को वितरण करने की व्यवस्था की गई है।Bihar News-खतियान की सच्ची प्रतिलिपि के आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु समाहरणालय परिसर में विशेष काउंटर कार्यरत

विगत एक महीने में अन्य जिलों की भांति वैशाली ज़िले में भी ऑफलाइन आवेदनों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। कुल लंबित आवेदनों की संख्या लगभग 9000 एवं डेढ़ महीने की पेंडेंसी को व्यवस्थित ढंग से निष्पादन करा कर पेंडेंसी को 5 दिनों तक ले आया गया है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण निष्पादन करा लेने की व्यवस्था की जा रही है।कतिपय आवेदनों में खतियान का पूर्ण विवरणी यथा –अंचल, थाना, मौजा, खाता, खेसरा – के उल्लेख नही होने के कारण एवं ससमय आवेदक द्वारा राजस्व टिकट उपलब्ध नहीं कराने के कारण निष्पादन में समस्या आती है। जिला राजस्व अभिलेखागार प्रभारी पदाधिकारी श्री प्रशांत रमानिया द्वारा इस बाबत आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि पूर्ण विवरणी के साथ ही आवेदन करें।Bihar News-खतियान की सच्ची प्रतिलिपि के आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु समाहरणालय परिसर में विशेष काउंटर कार्यरत

श्री रमानिया द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि आवेदकों को घर बैठे ही खतियान की प्रतिलिपि पाने की सुविधा प्रदान करने हेतु ऑनलाइन पोर्टल – bhuabhilekh.bihar.gov.in – की भी व्यवस्था की गई है जिस पर आवेदक जन्म/जाति प्रमाण पत्र की ही भांति अपने खतियान की स्कैन की हुई अभिलेख का अवलोकन कर उसकी डिजिटल प्रमाण पत्र निर्धारित शुल्क ऑनलाइन भुगतान करके डाउनलोड कर सकते हैं जिससे सुदूर आवासित रैयतों को कार्यालय आने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज आलापुर तहसीलदार धर्मेंद्र यादव ने किया जनसुनवाई
Next: Agra News: कूलर में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.