Agra News: कूलर में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Agra News: Woman dies due to electric shock in cooler
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: चित्राहाट थाना क्षेत्र के गावँ निवासी महिला की कूलर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Agra News: Woman dies due to electric shock in cooler
जानकारी के मुताबिक सूरज नगर निवासी महिला उपासना पत्नी जयवीर सिंह सोमवार सुबह घर पर घरेलू कार्य मे लगी हुई थी। कार्य करते समय उनका हाथ कूलर से छू गया जिसमें करंट दौड़ रहा था। करंट से महिला बेहोश हो गयी। परिजन महिला को बेहोशी की हालत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पहुंचे जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

Agra News: Woman dies due to electric shock in cooler

Trending News