Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news पश्चिम चंपारण के तत्कालीन डीएम दिलीप कुमार पर एसडीजेएम ने लिया संज्ञान

जनवाद टाइम्स 27 August 2024
Bihar news SDJM took cognizance of the then DM of West Champaran, Dilip Kumar
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया ,

12/8/2008 को पश्चिमी चंपारण जिला समाहरणालय में तत्कालीन जिलाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में, करनमेया महावीरी अखाड़े विवाद को लेकर एक जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, डॉक्टर N.N शाही वगैरा मौजूद थे, मैं भी तत्कालीन युवा कला संस्कृति मंत्री रेणु देवी के प्रतिनिधि के तौर पर संघ परिवार के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता के नाते सम्मिलित हुआ। उक्त बातें ब्रजराज श्रीवास्तव अधिवक्ता और विजय कश्यप ने जिला विधिक पुस्तकालय में प्रेस वार्ता के दौरान संयुक्त रुप से कहीं आगे उन्होंने कहा कि विजय कश्यप ,उ‌द्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं चनपटिया के प्रखंड के निवासी होने के नाते उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर किया। आगे उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता, आरएसएस के अधिकारी होने के नाते बैठक में आमंत्रित थे, पूर्वाग्रह से ग्रसित तथा पूर्व नियोजित एजेंडे पर प्रशासन की बैठक में उक्त घटनास्थल को आगे के लिए 100 वर्षों से चले आ रहे महावीर आखाड़ा मेले को प्रतिबंधित किया गया। 8 अगस्त को नाग पंचमी के दिन मेले पर हुए आक्रमण में 14 लोगों को गहरे जख्म आए थे, उनके द्वारा दिए गए आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई की पर जब म जानने की जिज्ञासा प्रकट की तो मुझे ओ एस डी, विनोद आनंद द्वारा जोर के थप्पड़ एवं लात घुसो से सरेआम पीटा गया एवं कमांडो बुलाकर एसपी K.S अनुपमा द्वारा अरेस्ट कर लिया गया। तत्पश्चात आपति प्रकट करने पर इन्हें भी कालर पड़कर थप्पड़ लगाए गए एवं कुंदा से पीटा गया तथा अरेस्ट कर लिया गया। हम दोनों को भूखे प्यासे रखते हुए थाने में फिर शारीरिक प्रताड़ना दी गई, एवं रात्रि में 9:00 बजे उग्रवादी (टेरोरिस्ट सेल) में डाल दिया गया । हमारे पिटीशन को सी जे एम ने रिजेक्ट किया कोर्ट परिवाद संख्या 2260/2008 डीजे ने रिजेक्ट किया फिर माननीय उच्च न्यायालय के डी डी झा की पीठ ने, सी जे एम, डी जे पर निरीक्षी न्यायाधीश बहाल कर जांच कराया एवं डी एम दिलीप कुमार पर क्रिमिनल सेक्शन में बेतिया सी जी एम कोर्ट में 7 सितंबर 2010 को आपराधिक मुकदमा चलाने का आदेश दिया।Bihar news SDJM took cognizance of the then DM of West Champaran, Dilip Kumar

तत्पश्चात प्रतिवादी कलेक्टर दिलीप कुमार ने सर्वोच्च न्यायालय में उच्च न्यायालय के आदेश के विरुद्ध राहत के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। लेकिन पिछले 26 जुलाई 2023 को माननीय न्यायाधीश अभय एस एवं न्यायाधीश, ओका जे, द्वारा 2010 से लेकर 13 सालों तक उच्चतम न्यायालय में कलेक्टर दिलीप कुमार द्वारा दी गई दलीलों एवं पूर्व मुख्य न्यायाधीश यु यु ललित जैसे अधिवक्ताओं के प्रयासों के बावजूद भी उपरोक्त बेंच ने उच्च न्यायालय के माननीय डी डी झा की पीठ ने माननीय उच्च न्यायालय के आदेश को पुनः स्थापित करते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय की संयुक्त खंडपीठ ने 7 आपराधिक धाराओं में बेतिया मुख्य दंडाधिकारी के न्यायालय में अपराधिक मुकदमा चलाने का जो आदेश दिया था, उस पर कल दिनांक 21 अगस्त को एस डी जी एम के न्यायालय, बेतिया द्वारा 7 आपराधिक धाराओं में कलेक्टर दिलीप कुमार को दोषी मानते हुए उनको नोटिस निर्गत किया है, जो 15 दिनों में आकर उन्हें नोटिस का जवाब देना है।Bihar news SDJM took cognizance of the then DM of West Champaran, Dilip Kumar

आगे उन्होंने कहा कि आज की इस घटना को आम जनता की लोकतंत्र के संवैधानिक जीत के रूप में दर्ज किया जाए इस तरह का संदेश आज संयुक्त वार्ता में आज देशवाशियो को संदेश दिया। गत 16 वर्षों में माननीय अधिवक्ता बंधुओ ने निशुल्क के इस न्याय की लड़ाई में जो मदद और सहयोग किया है उसके लिए तमाम राष्ट्रभक्त जनता उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करती है, जिसमें हमारे स्थानीय अधिवक्ता मित्रों तथा माननीय उच्च न्यायालय पटना एवं सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली के दूरस्थ मित्रों ने भी अपने जी जान से इस लड़ाई को लड़ने में अपनी शिद्दत दिखाई। इस मौके पर कई अधिवक्ता मौजूद रहे। इस मौके पर योगेंद्र मिश्र अधिवक्ता विधि संघ के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता राजन मिश्रा, ओमप्रकाश वर्मा, विनय नाथ शर्मा ,अनिल श्रीवास्तव और समाजिक कार्यकर्ता एम राम दयाल प्रसाद मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू, ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं, कई गांवों एवं घरों में घुसा पानी
Next: Bihar news वैदिक विधि विधान से शंख, घंट और झालर झूमर की ध्वनि के बीच मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.