Bihar news वैदिक विधि विधान से शंख, घंट और झालर झूमर की ध्वनि के बीच मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव:गरिमा

Bihar news Celebrated Sri Krishna Janmotsav amidst the sound of conch, bell and Jhalaar Jhumar as per Vedic rituals: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

नगर निगम बेतिया की महापौर गरिमा देवी सिकारिया और मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष रोहित कुमार सिकारिया के नेतृत्व में नगर के लाल बाजार स्थित गोपीनाथ पंचायती मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन सोमवार को आधी रात के बाद से संपन्न किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन के साथ आयोजन समिति के सदस्यगण की भरपूर भागीदारी रही। विधि विधान से पूजा के बाबत महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन सबसे पहले मंदिर परिसर और कृष्ण कन्हैया के आसन की साफ सफाई कर के आकर्षक रूप में सजाया गया।

Bihar news Celebrated Sri Krishna Janmotsav amidst the sound of conch, bell and Jhalaar Jhumar as per Vedic rituals: Garima

मध्य रात्रि के समय जन्मोत्सव में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप मूर्ति को विधिवत स्नान करा कर नए और विशेष प्रकार के वस्त्रों को तैयार कराया गया।

Bihar news Celebrated Sri Krishna Janmotsav amidst the sound of conch, bell and Jhalaar Jhumar as per Vedic rituals: Garima

पुनः कान्हा का पालना को भी सजाया गया। फिर वैदिक मंत्रोचार के बीच लड्डू गोपाल का गंगाजल और कच्चे दूध और पंचामृत से अभिषेक किया गया। बाल गोपाल को साफ वस्त्र से पोछकर वस्त्र, मुकुट और फूलों की माला पहनाएं कान्हा जी का श्रृंगार कर के वैदिक विधि विधान से घड़ी घंट और झालर झूमर बजाकर जन्मोत्सव पूजा पारंपरिक रूप से की गई। मौके पर मंदिर समिति के सचिव गोपाल केडिया, अंजनी जोशी, संजय उदयपुरिया, सुभाष उदयपुरिया इत्यादि मौजूद रहे।

Trending News