Bihar news गंगा उत्सव के तहत एक से 3 नवंबर तक मनाया जाएगा नदी महोत्सव

IMG-20211102-WA0017
Share News

संवाददाता : मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चंपारण जिला में 75 वे आजादी के अमृत महोत्सव एवं नमामि गंगे के तहत गंगा उत्सव के अंतर्गत 1 नवंबर से 3 नवंबर 2021तक नदी महोत्सव 2021 मनाया जा रहा है । इस शुभ- अवसर पर पश्चिम चंपारण जिला में उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिला के MJK हॉस्पिटल में रक्त दान शिविर का आयोजित किया गया, जिसमें 20 लोगो के द्वारा रक्त दान किया गया।

 

IMG 20211102 WA0016जिला के बैरिया प्रखण्ड के उत्तरी पटजिरवा के पूजहा घाट पर उपविकास आयुक्त महोदय के द्वारा ग्रामीणों के साथ दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया साथ ही हस्ताक्षर अभियान चला कर लोगो ने नदियों की साफ-सफाई एवं गंदगी मुक्त बनाने को लेकर लोगो को जागरूक किया गया।

 

IMG 20211102 WA0017साथ ही जिला के राज्य संपोषित बालिका विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

Bihar news गंगा उत्सव के तहत एक से 3 नवंबर तक मनाया जाएगा नदी महोत्सव

इस शुभ -अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा बेतिया, जिला सलाहकार CB&IEC, जिला सलाहकार SLWM, कार्यक्रम पदाधिकारी बैरिया, आगनवाड़ी सेविका, सभी स्वच्छता कर्मी एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।

Trending News