Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का फेसबुक के माध्यम से होगा लाइव प्रसारण

जनवाद टाइम्स 22 January 2022
Bihar News : गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का फेसबुक के माध्यम से होगा लाइव प्रसारण
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह स्थानीय महाराजा स्टेडियम में मनाया जायेगा। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा 9.00 बजे पूर्वाह्न झंडोत्तोलन किया जायेगा एवं परेड का निरीक्षण किया जायेगा।

Bihar News : गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का फेसबुक के माध्यम से होगा लाइव प्रसारण

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने हेतु माननीय प्रभारी मंत्री को आमंत्रण पत्र भेजने हेतु निदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों, कार्यालयों द्वारा विकास कार्यक्रमों की झांकी भी निकाली जायेगी। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के संदर्भ में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।

उन्होंने निदेश दिया कि गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह सहित जिले के अन्य स्थलों पर आयोजित होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम में कोविड-19 प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया सहित सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय को निदेश दिया गया कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर/चूना का छिड़काव, सैनेटाइजेशन आदि कार्य अच्छे तरीके से करायेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह स्थल पर पंडाल आदि का निर्माण बारिश को ध्यान में रखते हुए कराया जाय ताकि बारिश आने पर परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि स्वागत गान, परेड, झांकी आदि की व्यवस्था समुचित तरीके से करें। झांकी, परेड का पूर्वाभ्यास करायें।

जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर यातायात व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था, सिटिंग अरेंजमेंट आदि की सुदृढ़ व्यवस्था की जाय। साथ ही झंडा को प्रॉपर तरीके से बांधने की व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण फेसबुक के माध्यम से कराया जाय। लाइव प्रसारण से संबंधित सभी व्यवस्थाएं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी ससमय कराना सुनिश्चित करेंगे।

सिविल सर्जन को निदेश दिया गया कि गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह स्थल पर थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क, सैनेटाइजर आदि की समुचित व्यवस्था करेंगे। समारोह स्थल पर मेडिकल टीम के साथ एंबुलेंस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि वे अपने-अपने प्रखंड के महादलित टोलों में झण्डोत्तोलन की तैयारी से संबंधित बैठक कर वरिष्ठ व्यक्ति का चयन झण्डोत्तोलन कराने हेतु सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में महिलाओं को प्रथम वरियता दी जानी है। महादलित टोलों में होने वाले झण्डोत्तोलन समारोह में महादलित टोले के दृष्टिदोष व्यक्ति को निःशुल्क चश्मा का भी वितरण करने हेतु सिविल सर्जन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों/कार्यालयों द्वारा विकास कार्यक्रमों, जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, शराबबंदी आदि की झांकी निकाली जायेगी। इसमें जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सर्व शिक्षा अभियान, कृषि, स्वास्थ्य, उत्पाद विभाग, जीविका, परिवहन, आदि विभाग/कार्यालय द्वारा झांकी निकाली जायेगी।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, नंदकिशोर साह, अनिल राय सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News : प्राक्कलन की विशिष्टियों के अनुरूप योजनाओं की पूर्णता नहीं होने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Next: Ambedkarnagar News: निराश्रित गोवंशों को पकड़वा कर पशुआश्रय स्थल भेजने की कार्यवाही जारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.